विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व मंत्रियों ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खाद्य पदार्थों की शुद्धता, गुणवत्ता, पौष्टिकता सुनिश्चित करने, खाद्य अपव्यय रोकने और स्वस्थ समाज के निर्माण पर जोर दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण हेतु खाद्य पदार्थों की शुद्धता, गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, इस अवसर पर सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लें।”

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने लिखा, “आप सभी को विश्व खाद्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हर व्यक्ति को पर्याप्त, पौष्टिक और सुरक्षित भोजन उपलब्ध हो।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, “आप सभी को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, सुरक्षित, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन को अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। स्वस्थ भोजन ही स्वस्थ जीवन और समृद्ध भविष्य की आधारशिला है।”

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जयसवाल ने लिखा, “विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर आइए आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम भोजन की बर्बादी को पूरी तरह रोकेंगे, पौष्टिक एवं सुरक्षित खान-पान की आदतें अपनाएंगे और समाज में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाएंगे। एक स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं तथा अन्न उत्पादन के माध्यम से राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने वाले हमारे अन्नदाता किसानों को सादर नमन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खाद्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए करोड़ों जरूरतमंद नागरिकों तक खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। यह प्रयास अंत्योदय और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। आइए, इस अवसर पर सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन को बढ़ावा देने, खाद्यान्न के सम्मानजनक उपयोग तथा खाद्य सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लें, ताकि स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।”

यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने लिखा, “खाद्य सुरक्षा, जीवन रक्षा। मानव जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए संतुलित आहार अनिवार्य आवश्यकता है। हमारे अन्नदाताओं के श्रम का सम्मान करते हुए, समाज के अंतिम व्यक्ति तक शुद्ध एवं संतुलित आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक दायित्व है। उत्पादन से उपभोग तक खाद्य मानकों का कड़ाई से अनुपालन अत्यंत आवश्यक है। आइए, इस अवसर पर खाद्य अपव्यय को पूर्णतः रोकने और खाद्य सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने का संकल्प लें।”

पीएसके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, पंचायत प्रधानों का शपथ ग्रहण अब जिला स्तर पर होगा

शिमला, 6 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत प्रधान और उपप्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। उद्योग...

अमित शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स और हथियारों के खतरे से निपटने के लिए सीमा जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए

अगरतला, 6 जून (आईएएनएस)। भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ती नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की आवाजाही को रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

देश के लिए काम करने का रिकॉर्ड तो जवाहरलाल नेहरू के पास ही रहेगा, भाजपा के पास उपलब्धि नहीं : फखरुल हसन

लखनऊ, 6 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 जून को जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल...

अभिषेक बनर्जी सीआईडी के समन पर नहीं पहुंचे, स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर समय मांगा

कोलकाता, 1 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल आपराधिक जांच...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत