September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर खाक ; बिजली पोल और तार भी क्षतिग्रस्त

मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर खाक ; बिजली पोल और तार भी क्षतिग्रस्त

jamshedpur : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक बस में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस जलकर खाक हो गई।

घटना ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 स्थित राज मोबाइल के समीप की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लोगों ने बस से धुआं और आग की लपटें निकलते देख इसकी सूचना पुलिस और संबंधित विभागों को दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह उसकी चपेट में आ गई।

जानकारी के मुताबिक उक्त बस प्रतिदिन रात में उसी स्थान पर खड़ी की जाती थी और सुबह अपने निर्धारित रूट पर संचालित होती थी। घटना के समय भी बस सड़क किनारे खड़ी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

आग की चपेट में आने से पास स्थित बिजली विभाग का एक पोल तथा कई विद्युत तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। तार जल जाने से आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू किया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों और अन्य संपत्तियों को भी भारी नुकसान हो सकता था। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading