झारखंड को अटल जी के सपनों का राज्य बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन

रांची, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को रांची में कहा कि झारखंड अलग राज्य भाजपा की सरकार ने बनाया था और भाजपा ही इसे अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के राज्य के तौर पर संवारेगी।

रांची के डिबडीह स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में आयोजित ‘प्रबुद्ध नागरिक संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा ने विकास, सुशासन और जनकल्याण को जमीन पर उतारकर दिखाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा आयुष्मान भारत योजना के जरिए करोड़ों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने का काम किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह सभी वर्गों के सहयोग से ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनधन योजना और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। किसानों की आय बढ़ाने, ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को रोजगार देने के बजाय रोजगार सृजक बनाने की दिशा में केंद्र की सरकार काम कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि देश में दो लाख से अधिक स्टार्टअप और 125 से ज्यादा यूनिकॉर्न भारत की बढ़ती उद्यमशीलता का प्रमाण हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य हासिल किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल इंडिया की शुरुआत में विपक्ष ने इसका मजाक उड़ाया था, लेकिन आज भारत डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि जब-जब विपक्ष ने भाजपा का मजाक बनाया, जनता ने पार्टी को और अधिक समर्थन दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और रक्षा निर्यात में वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर अधिक मजबूत स्थिति में है। नितिन नवीन ने कहा कि राम मंदिर, काशी कॉरिडोर, नए एम्स, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी और एकलव्य विद्यालयों के माध्यम से सरकार ने सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

उन्होंने युवाओं से सकारात्मक राजनीति और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में विकास और जनकल्याण की दिशा में व्यापक बदलाव देखने को मिले हैं तथा विकसित भारत-2047 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, चिकित्सक, उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एसएनसीडीएससी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले सीपीआई (एम) का कांग्रेस को पत्र, केरल चुनाव में लगाए गए आरोपों पर मांगा जवाब

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। इंडिया ब्लॉक की 8 जून को प्रस्तावित बैठक से पहले वामपंथी दल सीपीआई (एम) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे...

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने टाटा समूह के अधिकारियों से की मुलाकात, टाटा मोटर्स की ईवी का लिया जायजा

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने मुंबई स्थित बॉम्बे हाउस में टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

विजू शाह : क्लास बंक कर स्टूडियो पहुंचा लड़का, बॉलीवुड का बना ‘सिंथेसाइजर किंग’

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। एक स्कूल जाने वाला बच्चा चुपके से क्लास बंक करके सीधे बॉम्बे के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में पहुंचा। वहां...

साकेत हादसे में पांच लोगों की मौत, इलाज के बाद तीन मरीजों को मिली छुट्टी

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक बहुमंजिला बिल्डिंग गिरने के मामले में घायल हुए लोगों का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत