टीएमसी लूट और भ्रष्टाचार के आधार पर बनी पार्टी है, जितनी जल्दी खत्म हो, उतना बेहतर : दिलीप घोष

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जनता से बेरूखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी लूट और भ्रष्टाचार के आधार पर बनी थी, इसलिए जितनी जल्दी यह खत्म हो जाए, उतना बेहतर है।

पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “इस पार्टी का गठन ही लूट के आधार पर हुआ था। यह पार्टी जितनी जल्दी खत्म हो जाए, उतना ही अच्छा है। कुछ अन्य पार्टियां भी इसी तरह की हैं, वे भी जल्द से जल्द खत्म हो जाएंगी।”

उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी सिर्फ भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी हुई थी। हमने पहले भी कहा था कि जिस दिन टीएमसी हारेगी, उसी दिन पार्टी खत्म हो जाएगी। ऐसा होना ही था।

घोष ने टीएमसी में फूट और असंतोष का जिक्र करते हुए बताया कि पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक बैठक बुलाई थी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। वे क्यों नहीं आए? उन्हें इस मामले को देखना होगा, यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है। जनता ने हमें विकास कार्यों के लिए सत्ता सौंपी है और मैं उसी की देखभाल कर रहा हूं। विपक्ष क्या करेगा, यह वे खुद तय करेंगे।

टीएमसी विधायकों के भाजपा में शामिल होने की दिलचस्पी पर दिलीप घोष ने साफ कहा कि पार्टी का दरवाजा पूरी तरह बंद है। मैंने दरवाजा कसकर बंद कर दिया है। मुझे पता था कि ऐसा होना ही था। अब कोई गलती से भी अंदर न आ जाए, क्योंकि मुझे पहले नुकसान उठाना पड़ा है। इसलिए अभी तक दरवाजा बंद है, देखते हैं भविष्य में क्या होता है। भाजपा में शामिल होने के लिए कई आवेदन आ रहे हैं, लेकिन दरवाजे बंद रखे गए हैं।

मंत्री दिलीप घोष ने पंचायत व्यवस्था पर कहा, “पंचायत व्यवस्था देश की एक बहुत पुरानी व्यवस्था है। प्राचीन काल से ही पंचायत के माध्यम से गांव की समस्याओं का समाधान किया जाता रहा है और गांव का विकास होता रहा है। यह परंपरा चली आ रही है। पहले ‘पंच प्रधान’ हुआ करते थे। आज पंचायतें हैं। चार अलग-अलग जातियों से चार लोग आते थे। वे आदिवासी समुदाय से भी आते थे। ये लोग गांव की देखभाल करते थे, समस्याओं को सुलझाते थे और विकास करते थे।”

घोष ने बंगाल की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में कई चुनौतियां हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या टीएमसी खुद थी। इसे लोगों ने संभाल लिया है, बाकी समस्याओं को हम हल करेंगे।

एसएके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

भिवानी, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के...

डुमरिया में करैत सांप का कहर : दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने में जनभागीदारी की अहम भूमिका : सतीश चंद्र दुबे

मोदी सरकार के 12 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी उपलब्धियों की गाथा जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

अभिषेक बनर्जी और मीनाक्षी नटराजन मामले में कोर्ट से न्याय की उम्मीद: सुरेंद्र राजपूत

लखनऊ, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत