August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर जताया शोक

सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर जताया शोक

गंगटोक, 7 जून (आईएएनएस)। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को काबी-लुंगचोक विधानसभा क्षेत्र के चार लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। ये सभी लोग 5 जून को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की यात्रा के दौरान एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गए थे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना से पूरा राज्य शोक में डूब गया है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

प्रेम सिंह तमांग ने दुर्घटना के बाद चलाए गए खोज और बचाव अभियान में सहयोग करने वाली सभी एजेंसियों और लोगों का आभार भी जताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार, पश्चिम बंगाल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), टीआरआरसी स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में उनके समन्वित प्रयासों से राहत एवं बचाव अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा सका।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को मानसून के दौरान यात्रा से जुड़े जोखिमों की गंभीर याद दिलाने वाला बताया। उन्होंने लोगों से भारी बारिश के समय अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम और सड़क की स्थिति की नियमित जानकारी लेने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा, “थोड़ी सी अतिरिक्त सावधानी ऐसे दर्दनाक हादसों को रोक सकती है और हमारे अपनों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।”

इस हादसे के बाद पूरे सिक्किम में शोक का माहौल है। विभिन्न राजनीतिक नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

डीएससी

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading