September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम के आम पहुंचे अंतरराष्ट्रीय बाजार, लंदन के लिए रवाना हुई पहली खेप, किसानों के लिए ऐतिहासिक क्षण

पूर्वी सिंहभूम के आम पहुंचे अंतरराष्ट्रीय बाजार, लंदन के लिए रवाना हुई पहली खेप, किसानों के लिए ऐतिहासिक क्षण

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के किसानों के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण रहा, जब जिले में उत्पादित आमों की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप लंदन (यूके) के लिए रवाना की गई। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से लगभग डेढ़ टन आम का निर्यात किया गया।

समाहरणालय परिसर से उपायुक्त राजीव रंजन ने निर्यात खेप ले जा रहे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर नजदीकी पोर्ट के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले के किसानों की उपज का अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचना कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और उन्हें वैश्विक बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, वैज्ञानिक खेती और निर्यात मानकों के पालन के माध्यम से जिले के अन्य कृषि एवं बागवानी उत्पादों के लिए भी अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए अवसर तैयार किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन भविष्य में भी किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को निर्यात गतिविधियों के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

जानकारी के अनुसार, यह निर्यात एपीडा द्वारा सुगम बनाए गए वाणिज्यिक प्रेषण के तहत किया गया है। आमों का संकलन और आपूर्ति जिले के किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से की गई। निर्यात के लिए चयनित आमों की गुणवत्ता जांच और पैकेजिंग निर्धारित अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप की गई।

इस पहल से जिले के आम उत्पादक किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की संभावना है, साथ ही उन्हें वैश्विक बाजार की जरूरतों के अनुरूप उत्पादन करने का अवसर भी मिलेगा।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, एपीडा के प्रतिनिधि, जेएसएलपीएस के डीपीएम, किसान उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी और किसान उपस्थित थे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading