ममता बनर्जी खुद अभिषेक को बढ़ा रही हैं आगे, इसीलिए हो रहा है टीएमसी का ऐसा हाल: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी स्वयं अभिषेक बनर्जी को आगे बढ़ाती है, जिसकी वजह से टीएमसी का हाल इस तरह हो रहा है।

गौरव वल्लभ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि टीएमसी की स्थिति लगातार खराब हो रही है। एक तरफ कल्याण बनर्जी, ममता बनर्जी को अपना नेता मानते हैं, वहीं दूसरी तरफ ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी को अपना नेता मानती हैं। टीएमसी में चल क्या रहा है, किसी को पता नहीं चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा एक गंभीर, सम्मानित और सकारात्मक राजनीति करने वाले नेता हैं, जिनके देशभर में बड़ी संख्या में समर्थक हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भले ही सिन्हा ममता बनर्जी को अपना नेता बताते हों, लेकिन ममता बनर्जी खुद को राष्ट्रीय स्तर पर उस तरह के नेता के रूप में प्रस्तुत नहीं कर रही हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए गौरव वल्लभ ने दावा किया कि भारत आज विकास और नियंत्रित महंगाई की पहचान बन चुका है। वैश्विक स्तर पर मौजूद राजनीतिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर लगभग 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जता रही हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए वल्लभ ने कहा कि उसे किसी भी सरकारी आंकड़े पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान का उल्लेख किया, जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था को “मृत अर्थव्यवस्था” बताया गया था। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि विपक्ष भारतीय संस्थाओं और सरकारी सर्वेक्षणों की बजाय बाहरी स्रोतों के बयानों पर अधिक भरोसा करता है।

महंगाई के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मई 2026 में खुदरा महंगाई दर 3.93 प्रतिशत रही, जबकि अप्रैल में यह 3.48 प्रतिशत थी। खाद्य महंगाई दर 4.78 प्रतिशत दर्ज की गई, जो नियंत्रण में है। वल्लभ ने कहा कि ये आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती, लचीलेपन और मजबूत बुनियादी ढांचे को दर्शाते हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में ‘मोदीनॉमिक्स’ के तहत लागू नीतियों ने देश की आर्थिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया है।

एसएकेडीएससी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पॉइंट चिन्हित : सीपीआरओ स्वप्निल नीला

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। सेंट्रल रेलवे ने मानसून से पहले मुंबई मंडल में तैयारी तेज कर दी है। सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया कि...

‘अगर मुस्लिम नाम होता तो मीडिया ट्रायल हो जाता’, सेजल पवार विवाद पर बोले वारिस पठान

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में सेजल पवार की विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

रांची में सीएम आवास घेरने निकले ‘झारखंड आंदोलनकारियों’ को पुलिस ने रोका, विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे लोग

रांची, 10 जून (आईएएनएस)। अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए चले लंबे आंदोलन में भाग वाले लोगों ने बुधवार को अपनी मांगों को...

यह कोई गठबंधन नहीं, ‘ठगबंधन’ है, कई दलों का जनाधार अब सिर्फ कागजों पर: गिरिराज सिंह

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। इंडिया गठबंधन की बैठक और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी दलों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत