24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से मिला युवक का शव, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान

चांडिल: चौका थाना क्षेत्र स्थित जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबे सोनारी निवासी युवक का शव करीब 24 घंटे बाद मंगलवार को बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ की टीम ने घंटों तक सर्च अभियान चलाने के बाद नदी से शव निकाला। मृतक की पहचान जमशेदपुर के सोनारी स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय प्रेम कुमार के रूप में हुई है। वह विक्रम कुमार का पुत्र था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम लगभग छह बजे प्रेम कुमार अपने साथियों के साथ जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से देर रात तक युवक की तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

मंगलवार सुबह एनडीआरएफ की टीम को सर्च ऑपरेशन में लगाया गया। टीम ने नदी के विभिन्न हिस्सों में गहन खोजबीन की और कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर मौजूद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

घटना की जानकारी मिलते ही ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, झामुमो नेता चारू चंद किस्कु, ओम प्रकाश लायक, काबलू महतो सहित कई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

वहीं चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा सोमवार से ही घटनास्थल पर कैंप कर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे थे। सर्च अभियान के दौरान चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे और अभियान की प्रगति पर नजर बनाए रखी।

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: सरकार ने मृतकों के परिजनों को नौकरी, बच्चों की पढ़ाई और आवास का दिया भरोसा

श्रीकाकुलम, 9 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे के बाद केंद्र सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए...

अभिषेक बनर्जी ने बंगाल सीआईडी ​​के तीसरे नोटिस को किया नजरअंदाज, और समय मांगा

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा जारी लगातार...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

खान सर पर एफआईआर के बाद गुरु रहमान का बड़ा बयान, बोले- उन्हें भी जेल जाना चाहिए

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। रौशन...

मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भीषण आग से 4 की मौत, सीएम सम्राट ने की आर्थिक मदद की घोषणा

मुजफ्फरपुर, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग से हड़कंप मच गया। इस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत