मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से, गौड़ बस्ती में बदलेगी जलापूर्ति की टाइमिंग

विधायक प्रतिनिधि ने उठाए पेयजल, स्ट्रीट लाइट व अवैध जल कनेक्शन के मुद्दे

मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने अधिकारियों ने दिए निर्देश

जमशेदपुर। शहर के मानगो वासियों के लिए राहत की खबर है। विशेषकर सफाई और पेयजलापूर्ति से संंबंधित मामले को लेकर। मानगो क्षेत्र के बड़े नालों की सफाई का कार्य सोमवार से शुरू किया जाएगा। साथ ही गौड़ बस्ती में पेयजल आपूर्ति के समय में भी बदलाव किया जाएगा। यह जानकारी अपर नगर आयुक्त जीतेंद्र कुमार यादव ने अपने कार्यालय में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान दी।

बैठक में मुकुल मिश्रा के साथ पप्पू सिंह, संतोष भगत, पिंटू सिंह, प्रवीण सिंह और वीरू सिंह भी मौजूद थे। चर्चा के दौरान अपर नगर आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में गौड़ बस्ती में रात 12 बजे से जलापूर्ति की जाती है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए जलापूर्ति की नई समय-सारिणी तय करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे को विधायक सरयू राय विधानसभा में भी उठा चुके हैं।

बैठक में मुकुल मिश्रा ने आस्था स्पेस टाउन में बाइपास लाइन को शीघ्र चालू करने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि इसके शुरू होने से शंकोसाईं, सुभाष कॉलोनी और कालिका नगर क्षेत्र में पेयजल संकट काफी हद तक दूर हो जाएगा। वर्तमान में इन इलाकों में लगभग 40 मिनट जलापूर्ति होती है, जबकि बाइपास लाइन चालू होने के बाद अतिरिक्त एक घंटे तक पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

इस पर अपर नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि लाइन को जल्द से जल्द चालू किया जाए। यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक या तकनीकी बाधा हो तो संबंधित फाइल तत्काल उनके समक्ष प्रस्तुत की जाए, ताकि शीघ्र निर्णय लिया जा सके।

मुकुल मिश्रा ने क्षेत्र में नई स्ट्रीट लाइटों की स्थापना का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि 351 नई स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध हो चुकी हैं और उनका वितरण एवं स्थापना कार्य बिना विलंब शुरू किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ जनप्रतिनिधियों के परिजन अधिकारियों पर दबाव बनाकर स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की दबंगई स्वीकार नहीं की जाएगी और अधिकारियों को जनहित एवं आवश्यकता के आधार पर निर्णय लेना चाहिए।

बैठक में मानगो क्षेत्र में अवैध पेयजल कनेक्शनों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। मुकुल मिश्रा ने वैध जल कनेक्शनों का पूरा विवरण उपलब्ध कराने की मांग की तथा यह जांच कराने का सुझाव दिया कि कितने कनेक्शन वैध और कितने अवैध हैं। उन्होंने आशंका जताई कि अवैध कनेक्शनों के कारण नियमित उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अवैध कनेक्शनों को या तो तत्काल हटाया जाए अथवा निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें वैध बनाया जाए। अपर नगर आयुक्त ने इस मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

बहरहाल घोषणा के अनुसार यदि दोनों समस्याओं का समाधान हो जाएगा तो यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी। विशेषकर सफाई और पेयजल आपूर्ति की समय सीमा को लेकर।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

परिवर्तन को स्थायी बनाने के लिए शिक्षा में बदलाव जरूरी : गोविंद देव गिरि महाराज

कोलकाता, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने स्कूलों के इतिहास...

पूर्वी सिंहभूम : नौ प्रखंडों में SFC के गोदाम मैनेजर बदले, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को एजीएम का अतिरिक्त प्रभार

रिकॉर्ड और ऑनलाइन आंकड़ों का होगा मिलान, सुधरेगी खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था स्थानांतरित एजीएम को तत्काल प्रभाव से प्रभार सौंपने का एसएफसी डीएम का आदेश जमशेदपुर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के टीएमएच गोलचक्कर पर दर्दनाक हादसा : दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

टीएमएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शुरू की जांच मृतक की पहचान पीबी रोड निवासी मो. हुसाम अख्तर के रूप में हुई पुलिस...

बोकारो में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सरायकेला-खरसावां टीम का चयन, 25 खिलाड़ियों ने लिया भाग

गम्हरिया: झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में आगामी 7 एवं 8 जून को बोकारो में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत