भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व तृणमूल विधायक देबप्रसाद बाग गिरफ्तार

कोलकाता, 2 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले से तृणमूल कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बर्दवान दक्षिण के पूर्व विधायक खोकन दास के बाद अब कालना के पूर्व विधायक देबप्रसाद बाग को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात नादनघाट थाना पुलिस ने देबप्रसाद बाग के आवास पर छापेमारी की। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया और मंगलवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्व विधायक पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी राहत सामग्री और युवाओं को वितरित किए जाने वाले खेल उपकरण अपने घर में जमा करके रखे थे। जांच एजेंसियों का कहना है कि इन सामग्रियों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के बजाय निजी तौर पर संग्रहित किया गया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, देबप्रसाद बाग से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि राहत सामग्री को घर में रखने का उद्देश्य क्या था और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है।

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि देबप्रसाद बाग को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से असंतोष था। उनके जीवन-स्तर और संपत्तियों को लेकर भी कई सवाल उठते रहे, लेकिन उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों के कारण लोग खुलकर बोलने से बचते थे। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद स्थानीय लोगों ने उन पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने शुरू कर दिए।

सोमवार रात पुलिस और केंद्रीय बलों के उनके घर पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस के आने की सूचना मिलने के बाद देबप्रसाद बाग और उनके परिवार के सदस्य काफी देर तक घर का दरवाजा बंद कर अंदर रहे। बाद में देर रात पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कालना-दो ब्लॉक के तृणमूल अध्यक्ष प्रणब रॉय को भी सरकारी राहत सामग्री के वितरण में कथित अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में पूर्व पर्बस्थली उत्तर विधायक तपन चटर्जी के घर पर भी छापेमारी की गई थी, जहां से बड़ी मात्रा में सरकारी सामग्री बरामद होने का दावा किया गया।

जांचकर्ताओं का मानना है कि विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं और राहत सामग्री के वितरण में कथित अनियमितताओं से जुड़े और भी तथ्य सामने आ सकते हैं। हालांकि, जिला तृणमूल नेतृत्व की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

डीएससी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

जमशेदपुर में साकची हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लदा एक हाईवा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

JAMSHEDPUR : बिरसा चौक पर आदिवासी समाज का उग्र प्रदर्शन, अमित शाह समेत कई नेताओं का पुतला दहन

जमशेदपुर : शहर के साकची स्थित बिरसा चौक पर गुरुवार को समस्त आदिवासी समाज की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के...

ट्रक लूटने वाले मास्टरमाइंड को उन्नाव पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

उन्नाव, 30 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत