September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और बाइक रैली सोमवार को

जमशेदपुर में ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और बाइक रैली सोमवार को

जमशेदपुर। रणवीर सेना के संस्थापक स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार, 1 जून 2026 को शहर में श्रद्धांजलि सभा एवं बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।

ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया का जन्म 13 मार्च 1947 को बिहार के भोजपुर जिले के खोपिरा गांव में हुआ था। वर्ष 1994 में उन्होंने किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा के उद्देश्य से रणवीर सेना का गठन किया था। उस समय भोजपुर और आसपास के क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियां काफी सक्रिय थीं, जिसके विरोध में इस संगठन की स्थापना की गई थी।

बताया जाता है कि नक्सली हिंसा से प्रभावित किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया। बाद में किसानों के हितों और उनके विकास के लिए अखिल भारतीय किसान संगठन के गठन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 1 जून 2012 को उनकी हत्या कर दी गई थी। उनके निधन के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी थी।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के तहत शाम 4:30 बजे कार्यकर्ता और समर्थक श्रीकृष्णा मेमोरियल सभागार में एकत्रित होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली के समापन के बाद शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अतिथियों का स्वागत किया जाएगा तथा वक्ता ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखेंगे।

कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading