September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

पुणे जहरीली शराब कांड: मेथनॉल सप्लाई चेन तक पहुंची जांच, 10 टीमें कर रहीं पड़ताल

पुणे जहरीली शराब कांड: मेथनॉल सप्लाई चेन तक पहुंची जांच, 10 टीमें कर रहीं पड़ताल

पुणे, 2 जून (आईएएनएस)। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले की जांच तेज हो गई है। अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए 10 विशेष जांच टीमें गठित की हैं। जांच के दौरान जहरीली शराब बनाने के लिए मेथनॉल की आपूर्ति करने वाले दो आरोपियों की पहचान की गई है और उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार, 26 मई से 28 मई के बीच दापोडी और हडपसर पुलिस थाना क्षेत्र में जहरीली हाथभट्टी शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई थी। इस संबंध में 29 मई को दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। दापोडी पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं तथा महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

दोनों मामलों की जांच अपराध अन्वेषण विभाग, महाराष्ट्र राज्य, पुणे को सौंपी गई है। जांच के लिए कुल 10 टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही हैं।

दापोडी प्रकरण में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

इस बीच, राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों, आकाश जाधव (हडपसर), इरफान निसार कुरैशी (पवार वस्ती, दापोडी) और आर्यन संजय धोत्रे (गोखलेनगर) को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को आगे की जांच के लिए सीआईडी के मामलों में भी गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है।

जांच के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के ठाणे विभाग ने दापोडी जहरीली शराब मामले से जुड़े एक अन्य प्रकरण में ठाणे शहर के नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। इस मामले के आरोपियों को भी सीआईडी जांच से जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न घटनास्थलों से सीसीटीवी फुटेज, शराब के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए हैं। इन्हें वैज्ञानिक परीक्षण के लिए पुणे स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा गया है। आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, और उनके डिजिटल विश्लेषण का काम जारी है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मेथनॉल की आपूर्ति करने वाले दो संदिग्ध आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उनसे पूछताछ कर सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

एसएकेडीकेपी

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading