September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

पितकी रेल फाटक के पास ट्रेलर की चपेट में आया साइकिल सवार, दोनों पैर कुचले, हालत गंभीर

पितकी रेल फाटक के पास ट्रेलर की चपेट में आया साइकिल सवार, दोनों पैर कुचले, हालत गंभीर

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीमडीह थाना क्षेत्र के पितकी रेल फाटक के समीप शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चिंगड़ीडीह गांव निवासी 45 वर्षीय कालिया गोप गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कालिया गोप शनिवार सुबह करीब 11 बजे पास के डीलर की दुकान से राशन लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जमशेदपुर की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के समय पितकी रेल फाटक पर तैनात आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर और उसके चालक को पकड़ लिया। बाद में चालक को नीमडीह थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस चालक से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

वहीं, गंभीर रूप से घायल कालिया गोप को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश और चिंता का माहौल है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading