1000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद तीसरा मुख्य आरोपी गिरफ्तार: एडिशनल सीपी

सूरत, 2 जून (आईएएनएस)। गुजरात की सूरत क्राइम ब्रांच ने वराछा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शाखा में हुई 50 लाख रुपए की हथियारबंद डकैती के मामले में तीसरे मुख्य आरोपी को नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इस डकैती की पूरी साजिश पटना की बेउर जेल से रची गई थी।

एडिशनल सीपी करण राज वाघेला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “27 अप्रैल को वराछा में सीबीआई शाखा में छह हथियारबंद आरोपियों ने डकैती को अंजाम दिया और 50 लाख रुपए से अधिक की राशि लूटकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद सूरत सिटी पुलिस, जोन-1 पुलिस, लोकल क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की थी।

उन्होंने बताया कि टीम ने 1,000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच, तकनीकी और मानवीय इंटेलिजेंस के आधार पर केस को सुलझाया। जांच के दौरान दो आरोपी शुभम ठाकुर और विकास राजपूत को उत्तर प्रदेश के अयोध्या और गोंडा जिलों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पता चला कि कुंदन भगत इस डकैती का मुख्य मास्टरमाइंड है। वह वर्तमान में पटना की बेउर जेल में बंद है। कुंदन भगत उत्तराखंड में हुई 14 करोड़ रुपए की रिलायंस ज्वेलरी डकैती का भी मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

एडिशनल सीपी करण राज वाघेला ने कहा कि सूरत पुलिस ने मुख्य आरोपी मन्तीश उर्फ मुकेश कुमार को बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के बिरती बाजार चौक इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। इसके साथ ही जेल में बंद कुंदन भगत ने सीबीआई वराछा डकैती की साजिश रची थी। आरोपी मन्तीश उर्फ मुकेश कुमार इस गिरोह का महत्वपूर्ण सदस्य था। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के आपसी संबंधों और डकैती की पूरी कार्ययोजना का खुलासा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लूट की गई राशि की कुछ हिस्से की बरामदगी भी हुई है। सूरत पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है।

सूरत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी मन्तीश उर्फ मुकेश कुमार को बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के बिरती बाजार चौक इलाके से गिरफ्तार किया।

एसएकेडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

म्यांमार के राष्ट्रपति ने जेएनपीए का किया दौरा, पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और भविष्य के विस्तार की योजनाओं पर की चर्चा

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। भारत के सबसे बड़े कंटेनर बंदरगाह जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) ने मंगलवार को म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग...

बंगाल: भ्रष्टाचार और रंगदारी के आरोप में तृणमूल पार्षद सचिन सिंह गिरफ्तार

कोलकाता, 2 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के तृणमूल कांग्रेस...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

‘मन की बात’ में जशपुर के एथलीट अनिमेष और मल्हार की पुरातात्विक खोजों का जिक्र गर्व की बात : सीएम विष्णु देव साय

रायपुर, 31 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड...

Saraikela census : 6 जून तक ऑनलाइन डेटा एंट्री पूरी करें, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

सरायकेला: जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सभी प्रगणकों (एन्यूमरेटर) और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत