जेएसएससी भर्ती: लेबोरेटरी असिस्टेंट सहित 611 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

रांची, 31 मई (आईएएनएस)। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने लेबोरेटरी असिस्टेंट (प्रयोगशाला सहायक) सहित विभिन्न विभागों में अलग-अलग कुल 611 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर उम्‍मीदवार 30 जून तय अप्‍लाई कर सकते हैं।

जिन 611 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, उनमें सहायक कीट विज्ञानी, वैक्टर जनित रोग के 2, सहायक वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारीवैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के 4, निरीक्षक, वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के 42, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षककनीय सांख्यिकी सहायकअन्वेषक के 228, गव्य तकनीकी पदाधिकारी के 72, मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक के 78; अंकेक्षक के 145, जूनियर वैज्ञानिक सहायक, राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, नामकुम, रांची के 6, प्रयोगशाला सहायक (भौतिकी विज्ञान) और प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) के 34 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

वहीं, आवेदन शुल्क भुगतान और फोटोहस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई और जिन उम्मीदवारों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए त्रुटि सुधार करने का विंडो 5 से 10 जुलाई के बीच सक्रिय रहेगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), प्रारंभिक परीक्षा के साथ मुख्य परीक्षा (दो चरण), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 29,200 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षितईडब्ल्यूएसओबीसीअन्य राज्यों के उम्मीदवार के लिए 100 रुपए और झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति (एससी)अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 50 रुपए तय किया गया है। वहीं झारखंड राज्य के दिव्यांग व्यक्ति (40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता) को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

एएसएचडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु में आरटीई के तहत 25 हजार बच्चों का हुआ एडमिशन, सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से फीस विवरण मांगा

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए 24,868 छात्रों के प्रवेश की...

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

WEST SINGHBHUM चाईबासा के करलाजोड़ी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से गाव के मानकी की मौत

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव में तालाब में डूबने से 58 वर्षीय मानकी किंग कोंग पुरती...

बंगाल: भ्रष्टाचार और रंगदारी के आरोप में तृणमूल पार्षद सचिन सिंह गिरफ्तार

कोलकाता, 2 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के तृणमूल कांग्रेस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत