September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : गणगौर मिष्ठान फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

JAMSHEDPUR : गणगौर मिष्ठान फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी




जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गणगौर मिष्ठान की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धुएं और आग की लपटों से घिर गई। दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, फैक्ट्री से पहले धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में फैक्ट्री को लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading