July 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
ताज़ा खबर
जमशेदपुर

भाजपा नेता एवं समाजसेवी अनिल कुमार वर्मा को श्रद्धांजलि, भोजपुरी संघ कार्यालय में शोकसभा

भाजपा नेता एवं समाजसेवी अनिल कुमार वर्मा को श्रद्धांजलि, भोजपुरी संघ कार्यालय में शोकसभा

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अनिल कुमार वर्मा के निधन पर छोटा गोविंदपुर स्थित भारतीय भोजपुरी संघ कार्यालय में रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि अनिल कुमार वर्मा का 30 मई 2026 को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

अनिल कुमार वर्मा लंबे समय से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहे। वे कायस्थ महासभा के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके थे तथा भारतीय भोजपुरी संघ के संरक्षक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में उनके उल्लेखनीय योगदान के कारण वे समाज में एक सम्मानित और लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में पहचान रखते थे। रविवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पंचायत समिति सदस्य अंजय कुमार सिंह उर्फ भोला ने कहा कि अनिल कुमार वर्मा का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर अनूप रंजन, रूपेश कटियार, सतीश श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, भोला सिंह, विमल कांत झा, शशि सिन्हा, पारितोष सिंह, सुभाष राय, जुगनू वर्मा, मुकेश ठाकुर, अरविंद श्रीवास्तव, मनोज सिन्हा, सुशील श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव समेत टेल्को और गोविंदपुर क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading