September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

SARAIKAELA KHARSAWAN : 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, छोटा गम्हरिया वात्सल्य बालिका गृह से फरार दो नाबालिगों की तलाश तेज

SARAIKAELA KHARSAWAN : 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, छोटा गम्हरिया वात्सल्य बालिका गृह से फरार दो नाबालिगों की तलाश तेज

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने बालिका गृह की पड़ताल की

कुचाई के दलभंगा निवासी बालिका को प्रेमी के साथ देखे जाने की सूचना

पटमदा निवासी दूसरी बालिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिला, तलाश जारी

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के छोटा गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से मंगलवार रात फरार हुई दो नाबालिग लड़कियों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर के नेतृत्व में जांच टीम ने बालिका गृह पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल की।

जांच टीम में सरायकेला की सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद और बाल कल्याण समिति की सदस्य पदमा गोराई भी शामिल थीं। टीम ने बालिका गृह परिसर का निरीक्षण किया, कर्मचारियों से पूछताछ की तथा वहां रह रही अन्य बालिकाओं से अलग-अलग बातचीत कर जानकारी जुटाई। इसके अलावा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई।

सीसीटीवी फुटेज में मंगलवार रात करीब 8:03 बजे दोनों नाबालिग लड़कियों के दीवार फांदकर बाहर निकलने की पुष्टि हुई है। जांच के बाद बाल कल्याण समिति की सदस्य पदमा गोराई ने बताया कि दोनों बालिकाएं अक्सर घर जाने की जिद करती थीं। इस संबंध में वार्डन द्वारा पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई थी।

उन्होंने बताया कि कुचाई के दलभंगा निवासी एक बालिका को उसके प्रेमी के साथ देखे जाने की सूचना मिली है। यह जानकारी बच्ची के मामा द्वारा दी गई है और जल्द ही उससे संपर्क कर बालिका को बरामद कर लिया जाएगा। वहीं पटमदा निवासी दूसरी बालिका का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार वात्सल्य बालिका गृह में सरायकेला, जमशेदपुर और जामताड़ा की कुल 13 बालिकाएं रह रही थीं। इनमें से एक बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो बालिकाएं फरार हो गई हैं। फिलहाल 10 बालिकाएं सुरक्षित बताई जा रही हैं।

प्राथमिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि बालिका गृह की चहारदीवारी पर्याप्त ऊंची नहीं होने के कारण दोनों बालिकाएं आसानी से फरार हो गईं। अधिकारियों ने केंद्र संचालक को तत्काल ऊंची चहारदीवारी निर्माण कराने का निर्देश दिया है।

वहीं, केंद्र संचालक प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही चहारदीवारी निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में दो महिला सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। घटना वाली रात ड्यूटी पर मौजूद महिला सुरक्षाकर्मी कुछ देर के लिए फ्रेश होने गई थी, इसी दौरान दोनों बालिकाएं मौका पाकर फरार हो गईं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading