बिहार: मैरेज हॉल बना था मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री का अड्डा, 308 ग्राम हेरोइन के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

वैशाली, 31 मई (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक मैरेज हॉल में पुलिस ने छापेमारी कर 308 ग्राम हेरोइन के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, एसटीएफ, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के माध्यम से नगर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुछ मादक पदार्थ तस्कर एक मैरेज हॉल में मादक पदार्थ खरीद-बिक्री के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर वैशाली के पुलिस अधीक्षक ने हाजीपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुबोध कुमार के नेतृत्व में दंडाधिकारी एवं नगर थाना पुलिस के साथ एक टीम का गठन किया।

गठित टीम द्वारा एसटीएफ के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित मैरेज हॉल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सात अवैध मादक पदार्थ तस्करों को 308.07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान समस्तीपुर के हिमांशु कुमार; वैशाली के राजवंशी कुमार, राहुल राज, और राकेश कुमार; कटिहार की चंदना देवी, सोनिया देवी, और अनिता हांसदा के रूप में हुई है।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन तस्करों ने मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा था एवं किसको बेचने वाला था, इसका खुलासा किया है। गिरफ्तार राकेश कुमार एवं राजवंशी कुमार पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं।

इस मामले की एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि मादक पदार्थ असम के करीमगंज क्षेत्र से खरीदा गया था और इसे ट्रेन के माध्यम से बरौनी होते हुए हाजीपुर लाया गया था।

इसके बाद इसे वैशाली के हाजीपुर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। आरोपियों ने यह भी बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप को अलग-अलग लोगों तक पहुंचाने की योजना थी। बता दें कि वैशाली जिले में लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

एमएनपीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

JTET 2026: शिक्षक प्रशिक्षणरत अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत, पढ़ाई के दौरान भी दे सकेंगे परीक्षा

रांची: झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। नए...

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का दीक्षांत समारोह सोमवार को, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि, उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar के 1 जून को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के वाटर पार्क में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती से मारपीट,चार युवक पकड़े गए

जमशेदपुर । बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित निक्को पार्क के वाटर पार्क में बुधवार को एक युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना से...

वैश्विक बाजार में 50 प्रतिशत महंगा हुआ तेल, भारत में सिर्फ 7 प्रतिशत बढ़े दाम: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और पश्चिम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत