अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भाजपा बोली, टीएमसी से तंग जनता ने दिखाया आक्रोश

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में टीएमसी टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना के नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि टीएमसी के शासन से तंग जनता ने अभिषेक बनर्जी पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “यह जनता का उन अत्याचारों का बदला है जो उस पर किए गए हैं। पांच साल पहले भी मैं बंगाल गया था और बाद में भी मैं वहां गया और देखा कि कैसे उनके कारण लाखों लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। लोगों को जिंदा जलाया गया, घरों में आग लगाई गई और अत्याचार किए गए। उनके शासन में महिलाओं की गरिमा का हनन हुआ।”

पश्चिम बंगाल के भाटपारा से भाजपा विधायक अर्जुन सिंह ने कहा, “यह जनता का गुस्सा था या कोई साजिश, इसकी जांच पुलिस को करनी है लेकिन जनता का गुस्सा साफ दिख रहा था। अगर उन्हें (अभिषेक बनर्जी) थप्पड़ मारा गया और उन पर जूता फेंका गया, तो इसका मतलब है कि बंगाल की जनता ने अपनी ताकत दिखा दी है और पुलिस को लेकर आपका नाटक खत्म हो गया है।”

रांची में भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा, “राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है, चाहे व्यक्ति कोई भी हो लेकिन जैसा करोगे वैसा भरोगे। अपने कर्मों का फल भुगतना ही पड़ता है। पहले भी हमने देखा है कि ममता बनर्जी के शासनकाल में हिंसा कैसे हुई। यह सब उनके निर्देश और प्रभाव में हुआ। हालांकि अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ, मैं उसे अच्छा नहीं मानता।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “पश्चिम बंगाल में हुई घटना से अवगत हूं। यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है। राज्य सरकार ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। रविवारह सुबह तक इस घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।”

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी सरकार और उसके गुंडों ने जनता को परेशान कर दिया था। टीएमसी के लोगों के खिलाफ जनता में आक्रोश था, जिससे ममता बनर्जी की सरकार सत्ता से बाहर हो गई। अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर भाजपा को दोष देना बंद कर देना चाहिए।”

वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा, “लोकतंत्र में अंततः जनता ही सबसे महत्वपूर्ण है और वह हर बात पर नजर रखती है। सत्ता में रहते हुए नेताओं को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए और जनता के साथ उचित व्यवहार बनाए रखना चाहिए। लोकतंत्र में जनता नेताओं का समर्थन और आलोचना दोनों कर सकती है।”

उधर, शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, “हम अभिषेक बनर्जी के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा करते हैं। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि यह पिछले 15 वर्षों के गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार का परिणाम है। पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली, गिरोह राज, भूमि हड़पना और कल्याणकारी योजनाओं और निर्माण निविदाओं का चुनिंदा वितरण लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा है। यह व्यापक भ्रष्टाचार इसी का परिणाम है।”

ओपीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से चाय से लेकर डीजल-पेट्रोल तक सब महंगा हुआ : अखिलेश यादव

मैनपुरी, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर निशाना साधा।...

ममता बनर्जी खुद अभिषेक को बढ़ा रही हैं आगे, इसीलिए हो रहा है टीएमसी का ऐसा हाल: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

कांग्रेस केवल वादे करती है, उसे पूरा नहीं करती : भाजपा विधायक सीपी सिंह

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने नीति आयोग की बैठक, झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव, राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने...

जमशेदपुर की साकची जेल बनेगी झारखंड की पहली महिला विशेष कारा, सरकार की मंजूरी का इंतजार

जमशेदपुर : झारखंड में महिला बंदियों के लिए सुरक्षित और बेहतर व्यवस्था विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत