पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर लोकगायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा थाने में राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर प्रसिद्ध भवैय्या लोकगायक मनींद्रनाथ बर्मन को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

माथाभांगा के नयरहाट निवासी मनींद्रनाथ बर्मन ने पुलिस को दी अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक उदयन गुहा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार रात वह अपने वकील के साथ माथाभांगा थाने पहुंचे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में गायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार में कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक गीत तैयार किया था और उसे सार्वजनिक रूप से गाया था। उनका आरोप है कि इसके बाद उदयन गुहा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनके पीछे गुंडे भी लगाए गए।

मनींद्रनाथ बर्मन ने दावा किया कि अपनी जान के खतरे के कारण वह लंबे समय तक छिपकर रहने को मजबूर रहे। उन्होंने पुलिस को मामले से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपों की जानकारी उपलब्ध करा दी है।

शनिवार को मीडिया से बातचीत में मनींद्रनाथ ने कहा, “जब तृणमूल कांग्रेस की सरकार थी, तब मैंने राज्य सरकार के खिलाफ कई गीत लिखे और गाए। इससे उदयन गुहा नाराज हो गए। दिनहाटा के कई तृणमूल नेताओं ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। मुझे वहां से भागना पड़ा। उस समय मैं पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं करा सका, क्योंकि मेरे पीछे बदमाश लगा दिए गए थे।”

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता पार्थ प्रतिम राय सरकार के पिछले 15 वर्षों के विकास कार्यों की सूची लेकर मनींद्रनाथ बर्मन के घर भी पहुंचे थे।

एफआईआर दर्ज होने के बाद उदयन गुहा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला। वहीं, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने भी इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद तृणमूल कांग्रेस नेताओं से जुड़े कथित अवैध और आपराधिक मामलों पर कार्रवाई तेज हुई है। पुलिस लगातार कानून उल्लंघन के आरोपों में तृणमूल नेताओं और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पिछले एक महीने में राज्यभर में भ्रष्टाचार और वसूली के आरोपों में तृणमूल कांग्रेस के कई पार्षदों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

डीएससी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती...

मनोज झा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- सुरक्षा को राजनीतिक हथियार नहीं बनाना चाहिए

पटना, 7 जून (आईएएनएस)। बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा कम किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल काफी...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

155 खदानों में अनियमितताएं मिलने के बाद सख्त हुआ तमिलनाडु सरकार का रुख, ड्रोन से होगी निगरानी

चेन्नई, 4 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के भूविज्ञान और खनन विभाग ने राज्यभर में खदानों की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक से लैस ड्रोन का...

भद्रक पुलिस की बड़ी सफलता, एडवांस्ड ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी से चोरी हुए 170 मोबाइल फोन बरामद

भुवनेश्वर, 2 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के भद्रक पुलिस ने एडवांस्ड ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए 170 चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत