July 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र कृत हिन्दी उपन्यास “छूटता छोर अंतिम मोड़” लोकार्पित

ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र कृत हिन्दी उपन्यास “छूटता छोर अंतिम मोड़” लोकार्पित

जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में नगर के स्वनामधन्य साहित्यकार एवं साहित्य समिति, तुलसी भवन के सह सचिव ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र कृत हिन्दी उपन्यास “छूटता छोर अंतिम मोड़” का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद तथा संचालन , साहित्य समिति की उपाध्यक्ष डाॅo वीणा पाण्डेय भारती ने की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय टाटा मोटर्स के पूर्व महाप्रबंधक डॉo चन्देश्वर खां एवं विशिष्ट अतिथि साहित्य समिति के मार्गदर्शक हरि किशन चावला मंचासीन रहे ।


दीप प्रज्वलन एवं माधवी उपाध्याय के सरस्वती वंदना के साथ समारोह की शुरुआत हुई । स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने दिया । लोकार्पित पुस्तक पर पाठकीय प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिव्येन्दु त्रिपाठी ने कहा कि “छूटता छोर अंतिम मोड़ ” आधुनिक परिवेश में युवा स्त्री-पुरुष संबंध के संतुलित ताने बाने को व्यक्त करने वाला उपन्यास है। ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र संवादों और आधुनिक साहचर्य के रचनाकार हैं। जबकि मुख्य अतिथि डाॅo चन्देश्वर खां ने लोकार्पित उपन्यास के शीर्षक को बहुत ही प्रभावशाली तथा रहस्यमय बताया , जो कि किसी आध्यात्मिक संदेश से कम नहीं।


इसके बाद लेखकीय परिचय सुरेश चन्द्र झा ने पढी , तत्पश्चात काव्यात्मक परिचय डाॅo यमुना तिवारी व्यथित ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति की रीना सिन्हा ‘सलोनी’ द्वारा दी गई ।


इस अवसर पर मुख्य रुप से कन्हैयालाल अग्रवाल,अशोक पाठक स्नेही, बसंत जमशेदपुरी, दिव्येन्दु त्रिपाठी, हरिहर राय चौहान, शिव नंदन सिंह, मिथिलेश चौबे, आलोक मंजरी, प्रणति शरण, दिव्येंदु त्रिपाठी, माधवी उपाध्याय, सुदीप्ता जेठी राउत, शैलेन्द्र पांडे शैल, प्रदीप मिश्रा, नीलिमा पांडे, उपासना सिन्हा, वीणा कुमारी नंदिनी, पूनम महानंद, जितेश तिवारी, यमुना तिवारी व्यथित, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, राजेंद्र साह राज, अजय प्रजापति, अरुणा झा, बलविंदर सिंह, के.पी.सिंह, जितेश तिवारी, सुजय कुमार सहित नगर के अनेक प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति रही ।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading