झारखंड सरकार राहुल गांधी के इशारे पर चल रही है : निशिकांत दुबे

रांची, 6 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शनिवार को जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन अपनी सरकार अपने दम पर नहीं, बल्कि राहुल गांधी के इशारे पर चला रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान राजद ने उन्हें सीट नहीं दी और वे कुछ नहीं कर पाए। असम के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने उन्हें एक सीट तक नहीं दी। वे तब भी कुछ नहीं कर पाए।

भाजपा सांसद ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि उम्मीदवार की घोषणा हो जाएगी, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। भाजपा सांसद ने स्पष्ट किया कि भाजपा चुनाव लड़ेगी और बिल्कुल लड़ेंगे।

निशिकांत दुबे ने सरयू राय के साथ अपने सियासी रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सरयू राय मेरे पिता समान हैं। 1991 से हमारा रिश्ता अटूट है। यह रिश्ता राजनीति से परे है। आज भी 35 वर्ष बाद यह वैसा ही है जैसा 1991 में था। अगर मुझे कुछ भी होता है तो सबसे पहले सरयू राय जी ही दौड़कर आएंगे।

जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या आप रघुवर दास को भी गले लगाएंगे तो उन्होंने कहा कि वे एक महान नेता हैं। जिस दिन वे गले लगाना चाहेंगे, मैं पहले गले लगाने के लिए तैयार हूं।

निशिकांत दुबे ने कहा कि सरयू राय के साथ उनका यह संबंध पूरी तरह व्यक्तिगत है और इसमें राजनीति का कोई दखल नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जहां भी इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जाते हैं, स्वाभाविक है कि सभी का उत्साह बढ़ेगा। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड बनाया, लेकिन साल 2000 से लेकर आज तक हम यहां अपने दम पर सरकार नहीं बना पाए हैं। इसलिए, राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन है कि भाजपा को अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए और गंगोत्री से गंगासागर तक लहराने वाले भगवा झंडे में अपनी ताकत के दम पर शामिल होना चाहिए।

डीकेएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

परिवर्तन को स्थायी बनाने के लिए शिक्षा में बदलाव जरूरी : गोविंद देव गिरि महाराज

कोलकाता, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने स्कूलों के इतिहास...

पूर्वी सिंहभूम : नौ प्रखंडों में SFC के गोदाम मैनेजर बदले, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को एजीएम का अतिरिक्त प्रभार

रिकॉर्ड और ऑनलाइन आंकड़ों का होगा मिलान, सुधरेगी खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था स्थानांतरित एजीएम को तत्काल प्रभाव से प्रभार सौंपने का एसएफसी डीएम का आदेश जमशेदपुर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में 37 हुई न्यायाधीशों की संख्या

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जजों को पद की शपथ...

Special Intensive Revision-SIR 2026 : बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण, घर-घर सत्यापन के निर्देश

जमशेदपुर : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में बीएलओ (बूथ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत