September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

पलामू के पांकी में जौनपुर निवासी फिजिकल टीचर ने की आत्महत्या, किराये के मकान में फंदे से लटका मिला शव

पलामू के पांकी में जौनपुर निवासी फिजिकल टीचर ने की आत्महत्या, किराये के मकान में फंदे से लटका मिला शव

पांकी : झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के थाना रोड स्थित एक किराये के मकान में रहने वाले फिजिकल टीचर का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह सिलदिलिया स्कूल में फिजिकल टीचर के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी सत्यप्रकाश नौकरी के सिलसिले में पांकी में किराये के मकान में रह रहे थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पांकी पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस दुखद घटना से विद्यालय परिवार, सहकर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading