विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर मुख्यमंत्रियों की अपील: तंबाकू छोड़ें, स्वस्थ जीवन अपनाएं

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। लोगों को तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए आज यानी 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लोगों से तंबाकू से दूर रहने और स्वस्थ जीवन से जुड़ने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “तंबाकू का सेवन न केवल असाध्य बीमारियों का कारण बनता है, बल्कि यह परिवार पर गंभीर आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाव भी डालता है। आइए, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर हम सभी तंबाकू से दूर रहने का संकल्प लें तथा एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण हेतु दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें।”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी लोगों से तंबाकू छोड़ने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “विश्व धूम्रपान निषेध दिवस स्वस्थ जीवन और जागरूक समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण अवसर है। धूम्रपान न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। आइए, इस अवसर पर नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें तथा युवाओं और समाज को धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “आइए, विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर हम सभी तम्बाकू सेवन से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें! तम्बाकू न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि परिवार और समाज की खुशियों को भी प्रभावित करता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही हम एक सशक्त, जागरूक और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व धूम्रपान निषेध दिवस जागरूक करता है कि तंबाकू और धूम्रपान से स्वयं दूर रहें और स्वस्थ जीवन के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। तंबाकू का सेवन अनेक गंभीर बीमारियों की जड़ है।”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्स पर लिखा, “जीवन सुंदर है, इसे तंबाकू की लत से दूषित न होने दें। तंबाकू का सेवन न करें, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।”

बिहार सरकार के मंत्री विश्व विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर आइए हम सभी मिलकर धूम्रपान और नशे जैसी घातक बुराइयों को समाज से दूर करने का संकल्प लें। अपने परिवार, मित्रों और समाज के साथ नशा मुक्त जीवन की शपथ लें और स्वस्थ, सुरक्षित एवं खुशहाल भविष्य की ओर एक कदम बढ़ाएं। ‘नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें,’ आइए एक कदम ज़िंदगी की ओर बढ़ाएं।”

ओपीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

त्रिपुरा में अवैध घुसपैठ पर सख्ती, 2022 से अब तक 3700 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

अगरतला, 31 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा में 2022 से अब तक भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में 3,705 से अधिक विदेशी...

अभिषेक बनर्जी पर हमले की हेमंत सोरेन ने की निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

रांची, 31 मई (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

बिहार भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

पटना, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को बिहार प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नए प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न...

पश्चिम बंगाल: पूर्व मंत्री ने ईडी की गिरफ्तारी को दी चुनौती, कलकत्ता हाई कोर्ट में 29 मई को सुनवाई

कोलकाता, 28 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्व अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की एकल-न्यायाधीश अवकाश पीठ का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत