अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले को लेकर दिलीप घोष बोले, ‘हीरो बनने क्यों चले गए’

न्यूटाउन, 31 मई (आईएएनएस)। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष की प्रतिक्रिया सामने आई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ है, वो नहीं होना चाहिए। कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। बीते 15 वर्षों से जनता जो भुगत रही थी, एक-एक व्यक्ति को सताया गया है; टीएमसी राज में कोई कानून व्यवस्था नहीं थी। घर के सामने से सड़क बंद कर दी जाती थी। ऐसा करने का अधिकार किसने दिया था।

उन्होंने कहा कि टीएमसी का एक छोटा नेता तीन-चार गाड़ियों से घूमता था। कोई ट्रैफिक पुलिस नहीं होती थी। हर टीएमसी नेता के घर में पुलिसकर्मी होते थे, ऐसा क्यों होता था? अब जनता का रोष सामने आ रहा है। इन लोगों से जनता कितनी नाराज थी, फाल्टा चुनाव में साफ देखा जा सकता है। टीएमसी चुनाव में चौथे नंबर पर रही। इस परिणाम को ही देखकर समझ जाना चाहिए। हीरो बनने क्यों चले गए।

दिलीप घोष ने कहा कि हम लोगों की भी बहुत धुनाई की गई थी। आज भी मेरे शरीर पर दाग है। कभी किसी को दिखाता नहीं। चुनाव प्रचार के दौरान जेपी नड्डा के साथ गाड़ी में मैं था, टीएमसी के लोगों की ओर से गाड़ियों पर ईंट-पत्थर मारे गए और 10 गाड़ियां तोड़ दी गई थीं। जनता ने सब देखा है और उनको मौके की तलाश थी। ये किसी को मौका क्यों दे रहे हैं? घर में शांति से रहें और देश-विदेश घूमें।

ममता बनर्जी के आरोप पर दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी को अस्पताल की स्थिति पता चल गई। उनके घर के लोग आज तक किसी सरकारी अस्पताल में नहीं गए हैं। सरकारी अस्पताल में जानवर का इलाज किया जाता था या इंसान का, उनको पता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उनके मंत्री और एमएलए की ओर से सरकारी अस्पताल में कुत्ते का इलाज कराया गया था। आज मजबूरी में अस्पताल जा रहे हैं क्योंकि केस करने के लिए इनको मेडिकल सर्टिफिकेट चाहिए।

दिलीप घोष ने कहा कि एक अंडा फेंका गया, उतने में ही चोट लग गई। इतने नाजुक हैं! हम लोगों ने कितनी चोटें झेली हैं। विपक्ष में रहने में कितना मजा आता है, कभी तो चखना चाहिए। अभी तो केवल शुरू ही हुआ है।

टीएमसी नेता कुणाल घोष के बयान पर दिलीप घोष ने कहा कि पुलिस को कौन चलाता था? बीते 10-12 वर्षों में हमारे 321 कार्यकर्ताओं को मारा गया। कितने का एफआईआर लिखा गया? चुनाव के बाद हिंसा में 56 कार्यकर्ताओं की मौत हुई। सीबीआई के आने के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। दुष्कर्म पीड़ित 35 महिलाओं का भी एफआईआर नहीं लिखा गया। बचने के लिए महिलाएं खेत और जंगल में छिपी रहती थीं। टीएमसी सरकार में पुलिस और अस्पतालों की स्थिति बदतर थी।

दिलीप घोष ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि भाजपा की सरकार है, नहीं तो टीएमसी का नामोंनिशान नहीं मिलता। एक भी नेता जनता के कोप से नहीं बचता। लोग रास्ते में उतार-उतारकर मारते लेकिन लोगों को कानून हाथ में लेने से हम लोग ही रोक रहे हैं।

एसडीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से चाय से लेकर डीजल-पेट्रोल तक सब महंगा हुआ : अखिलेश यादव

मैनपुरी, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर निशाना साधा।...

ममता बनर्जी खुद अभिषेक को बढ़ा रही हैं आगे, इसीलिए हो रहा है टीएमसी का ऐसा हाल: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड टी20 लीग में जीत के साथ आगाज पर नजर, 10 जून को पहला मुकाबला खेलेगी जमशेदपुर स्टीलर्स

जमशेदपुर : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी20 क्रिकेट लीग में भाग लेने के लिए...

ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में आंध्र प्रदेश के मरीन इंजीनियर समेत तीन भारतीय नाविकों की मौत

विशाखापत्तनम, 11 जून (आईएएनएस)। ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी सैन्य हमले में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी मरीन इंजीनियर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत