September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी को खलबट्टे से मार डाला, पति हिरासत में

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी को खलबट्टे से मार डाला, पति हिरासत में

जमशेदपुर : घरेलू विवाद और असफल दूसरी शादियों के कारण लगातार हत्या और गंभीर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांधा में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पति द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बापी मंडल ने अपनी पत्नी गीता मंडल (40) के सिर पर खलबट्टे से हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि गीता बुरी तरह घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बापी मंडल डिमना रोड क्षेत्र में होटल का संचालन करता है। बताया गया है कि बापी और गीता दोनों की यह दूसरी शादी थी। बापी के दो बच्चे हैं, जबकि गीता भी अपने पूर्व पति से अलग रह रही थीं।

पुलिस को दिए बयान में बापी मंडल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से गीता की बारीडीह निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी मुद्दे पर पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था और मामला उलीडीह थाना तक पहुंचा था, जहां समझौता करा दिया गया था।

मंगलवार रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर बापी मंडल ने खलबट्टे से गीता के सिर पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading