September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के बिष्टुपुर चैंबर भवन में आज बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

जमशेदपुर के बिष्टुपुर चैंबर भवन में आज बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मंगलवार को जमशेदपुर में एक बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

“विश्वास के 12 वर्ष, विकास और जनकल्याण” विषय पर आधारित यह सम्मेलन बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन के पारिख ऑडिटोरियम में शाम 5:30 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों एवं समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।

सम्मेलन के दौरान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन संबंधी सुधारों तथा विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि शहर के शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों तथा अन्य प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का टाटानगर रेलवे स्टेशन चौक पर शाम 4:30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे सम्मेलन स्थल के लिए रवाना होंगे। भाजपा नेताओं ने शहरवासियों एवं बुद्धिजीवी वर्ग से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading