मशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्य के 30 सांगठनिक जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों की घोषणा की है। इस सूची में पूर्वी सिंहभूम जिले की जिम्मेदारी वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार को सौंपी गई है।
भाजपा नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार, संगठन में सक्रिय और जमीनी पकड़ रखने वाले नेताओं को अलग-अलग जिलों का प्रभार दिया गया है। पूर्वी सिंहभूम में दिनेश कुमार की नियुक्ति को संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा का यह कदम आगामी चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रदेश नेतृत्व ने सभी नए जिला प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तुरंत सक्रिय होकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का निर्देश दिया है।
जारी सूची के अनुसार जमशेदपुर महानगर की जिम्मेदारी बबन गुप्ता, सरायकेला-खरसावां की मनोज मिश्रा, चाईबासा की विनय जायसवाल और चक्रधरपुर की जिम्मेदारी शैलेन्द्र सिंह को दी गई है।
इसी प्रकार रांची महानगर के लिए भरत यादव, रांची पूर्वी के लिए अशोक शर्मा, रांची पश्चिमी के लिए नन्दजी प्रसाद, लोहरदगा के लिए अमित सिंह, गुमला के लिए राकेश भास्कर और सिमडेगा के लिए सुबोध कुमार सिंह गुड्डू को प्रभारी बनाया गया है।
खूंटी की जिम्मेदारी सुनीता सिंह, गढ़वा की पंकज सिंह, पलामू की शशिभूषण भगत, लातेहार की मनीर उरांव और चतरा की अमरदीप यादव को सौंपी गई है।
हजारीबाग के लिए किशुन दास, रामगढ़ के लिए सुरेन्द्र महतो, कोडरमा के लिए प्रवीण कुमार मेहता, गिरिडीह महानगर के लिए डॉ. संजय सिंह और गिरिडीह ग्रामीण के लिए सरोज सिंह को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा बोकारो में सत्यनारायण सिंह, धनबाद महानगर में संजीव विजयवर्गीय, धनबाद ग्रामीण में दिलीप वर्मा, जामताड़ा में प्रदीप साहू, दुमका में अशोक उपाध्याय, देवघर में यदुनन्दन पाठक, गोड्डा में सुरेश साहू, साहेबगंज में अमृत पांडेय तथा पाकुड़ में निवास मंडल को जिला प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा के इस नए संगठनात्मक फेरबदल को कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और जिला स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
किसे, कहाँ का मिला प्रभार?
पूर्वी सिंहभूम : दिनेश कुमार
जमशेदपुर महानगर : बबन गुप्ता
सरायकेला खरसावां : मनोज मिश्रा
चाईबासा : श्री विनय जयसवाल
चक्रधरपुर : शैलेन्द्र सिंह
रांची महानगर : भरत यादव
रांची पूर्वी : अशोक शर्मा
रांची पश्चिमी : नन्दजी प्रसाद
लोहरदगा : अमित सिंह
गुमला : राकेश भास्कर
सिमडेगा : सुबोध कु. सिंह गुड्डू
खूंटी : श्रीमती सुनीता सिंह
गढ़वा : पंकज सिंह
पलामू : शशिभूषण भगत
लातेहार : मनीर उरांव
चतरा : अमरदीप यादव
हजारीबाग : किशुन दास
रामगढ़ : सुरेन्द्र महतो
कोडरमा : प्रवीण कुमार मेहता
गिरिडीह महानगर :डॉ. संजय सिंह
गिरिडीह ग्रामीण : सरोज सिंह
बोकारो : सत्यनारायण सिंह
धनबाद महानगर : संजीव विजयवर्गीय
धनबाद ग्रामीण : दिलीप वर्मा
जामताड़ा : प्रदीप साहू
दुमका : अशोक उपाध्याय
देवघर : यदुनन्दन पाठक
गोड्डा : सुरेश साहू
साहेबगंज : अमृत पांडेय
पाकुड़ : निवास मंडल
