मुंबई के दहिसर में ‘सुविधा केंद्र’ का उद्घाटन, झुग्गी बस्तियों में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा नया आधार : पीयूष गोयल

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। मुंबई के दहिसर क्षेत्र में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक नए ‘सुविधा केंद्र’ का उद्घाटन किया। यह केंद्र झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वच्छता और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन से जुड़ी है, जिसमें हर नागरिक के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सम्मानजनक और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा चाहते हैं कि देश के हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिलें, उनका जीवन आसान बने और समाज में उन्हें सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि शौचालय केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि लोगों की गरिमा और सम्मान से जुड़ा विषय है। इसी सोच के साथ स्वच्छता को देश के विकास की यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।

पीयूष गोयल ने कहा कि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोग अपनी इच्छा से वहां नहीं रहते, बल्कि परिस्थितियों और मजबूरियों के कारण उन्हें ऐसे हालात में जीवन बिताना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि स्लम पुनर्विकास योजनाओं के माध्यम से हर झुग्गीवासी को पक्का और सम्मानजनक घर मिले। हालांकि जब तक यह लक्ष्य पूरी तरह हासिल नहीं होता, तब तक लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि इस दिशा में उत्तर मुंबई में एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचएसबीसी, जेएसडब्ल्यू और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सहयोग से शहर के विभिन्न हिस्सों में ऐसे सुविधा केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। दहिसर में शुरू हुआ यह केंद्र उत्तर मुंबई का पहला और इस पहल के तहत देश का 25वां सुविधा केंद्र है।

पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि अगले तीन वर्षों में ऐसे 100 और सुविधा केंद्र स्थापित करने की योजना है। इन केंद्रों का संचालन स्थानीय महिलाओं की भागीदारी से किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर भी मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि सुविधा केंद्रों में आधुनिक शौचालयों के साथ लॉन्ड्री सुविधा और मात्र एक रुपये प्रति लीटर की दर से स्वच्छ पेयजल भी उपलब्ध होगा। पानी के पुनर्चक्रण और आधुनिक तकनीक के उपयोग से जल संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि यह पहल झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लाखों लोगों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाएगी और मुंबई को स्वच्छ, सुविधाजनक तथा समावेशी शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

वीकेयू

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दुमका स्टेशन को मिलेगी कोयले की धूल और शोर से मुक्ति, न्यू मदनपुर बनेगा नया माल ढुलाई केंद्र

कोलकातादुमका, 7 जून (आईएएनएस)। झारखंड के दुमका रेलवे स्टेशन का उपयोग करने वाले यात्रियों को जल्द ही कोयले की धूल, भीड़भाड़ वाली सड़कों और...

रांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन एकजुट, 8 जून को नामांकन दाखिल करेंगे बैद्यनाथ राम और प्रणव झा

रांची, 7 जून (आईएएनएस)। झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट कर दिया है...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

टीएमसी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैलाश मिश्रा मधुबनी से गिरफ्तार

हावड़ा, 7 जून (आईएएनएस)। हावड़ा जिले की बाली विधानसभा सीट से टीएसी के प्रत्याशी रहे अभिषेक बनर्जी के करीबी नेता कैलाश मिश्रा को पश्चिम...

Jamshedpur : बालू संकट व घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की आशंका को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में बालू संकट और मतदाता सूची में कथित अवैध घुसपैठियों के नाम जोड़े जाने की आशंका को लेकर भारतीय जनता पार्टी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत