अकाली दल के नेता मजीठिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पंजाब पुलिस ने कई ठिकानों पर मारे छापे

चंडीगढ़, 1 जून (आईएएनएस)। मजीठा थाने पर हुए कथित हमले के मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। मजीठिया की तलाश में सोमवार सुबह पंजाब पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे, लेकिन वे वहां नहीं मिले।

पंजाब पुलिस की टीम सोमवार सुबह अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू स्थित बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के आवास पर पहुंची। पुलिस टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही अकाली दल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हुए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी की स्थिति बन गई।

अमृतसर के एसपी देहात आदित्य वारियर ने बताया कि जिस-जिस के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आए हैं। यहां पुलिस की तैनाती इसलिए की गई है, ताकि लॉ एड ऑर्डर की स्थिति बनी रहे।

पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ में एमएलए हॉस्टल और अमृतसर में मजीठिया के सहयोगियों से जुड़े 6 अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। अभी भी अमृतसर और चंडीगढ़ समेत कई स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

यह पूरा मामला पुलिस हिरासत से कथित तौर पर एक व्यक्ति को जबरन छुड़ाने से जुड़ा है। आरोप है कि बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की अगुवाई में रविवार को कुछ लोगों ने मजीठा थाने पर हमला किया था। इस दौरान पुलिस की हिरासत में मौजूद एक व्यक्ति को जबरदस्ती छुड़वाने की कोशिश की गई।

इस मामले में पुलिस ने बिक्रमजीत सिंह मजीठिया समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की ओर से एफआईआर नंबर 91 में दर्ज की गई है। फिलहाल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने 12 टीमें बनाई हैं, जो लगातार छापेमारी कर रही हैं।

गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पंजाब के सतर्कता ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पिछले साल उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे जेल से रिहा हुए थे।

डीसीएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु में आरटीई के तहत 25 हजार बच्चों का हुआ एडमिशन, सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से फीस विवरण मांगा

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए 24,868 छात्रों के प्रवेश की...

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पीएम मोदी की मन की बात देश के प्रति योगदान देने के लिए करती है प्रोत्साहित : सीएम साय

रायपुर, 31 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर स्थित निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय एवं प्रेरणादायी...

हमारा लक्ष्य राजस्थान के शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाना है: भजनलाल शर्मा

जयपुर, 30 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि 'विकसित राजस्थान 2047' के विजन को साकार करने में नगर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत