August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में मेधावी सिख विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा एआईएसएसएफ 9 जून को , पंजीकरण शुरू

जमशेदपुर में मेधावी सिख विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा एआईएसएसएफ 9 जून को , पंजीकरण शुरू

जमशेदपुर: ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएसएफ) की ओर से 9 जून को बिष्टुपुर गुरुद्वारा परिसर में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी सिख विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

फेडरेशन के पूर्वी भारत प्रमुख सतनाम सिंह गंभीर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सिख विद्यार्थियों को सम्मानित करना और उन्हें भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करना है।

एआईएसएसएफ के अमरजीत सिंह भामरा ने बताया कि सीबीएसई या आईसीएसई परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले अथवा 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी अपने विवरण फेडरेशन को उपलब्ध कराएं। पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी 7739111007 पर संपर्क कर सकते हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading