August 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

EAST SINGHBHUM : चाकुलिया में मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर दो बकरियों, एक बकरे और कई मुर्गियों की मौत

EAST SINGHBHUM : चाकुलिया में मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर दो बकरियों, एक बकरे और कई मुर्गियों की मौत

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित तड़ंगा गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार कमजोर हुई मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर दो बकरियों, एक बकरे और कई मुर्गियों की मौत हो गई। घटना से पशुपालक परिवार को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मायनो हेंब्रम के घर से सटे गोहाल (पशुशाला) की मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई। हादसे के समय कई बकरियां और मुर्गियां गोहाल के पास मौजूद थीं।

दीवार गिरते ही पशु मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और कई बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो बकरियों, एक बकरे और कई मुर्गियों को नहीं बचाया जा सका।

पीड़ित महिला मायनो हेंब्रम ने बताया कि पशुओं की मौत से उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पशुपालन ही उनके परिवार की आय का प्रमुख साधन है, ऐसे में इस हादसे ने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading