झारखंडः चतरा में 15 लाख रुपए मूल्य के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

चतरा, 22 मई (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 15 लाख रुपये मूल्य का ब्राउन शुगर बरामद किया है। यह कार्रवाई इटखोरी थाना क्षेत्र के चतरा रोड स्थित भुरकुंडा जंगल मैदान में की गई।

डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से काले रंग के प्लास्टिक में रखा 30.31 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक की-पैड मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर तस्करी के नेटवर्क में संपर्क के लिए किया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के मायाडीह गांव निवासी अशोक पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इटखोरी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस अब केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इस अभियान में इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, एएसआई राजेश राम, चालक रविकांत सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

एसएनसीएएसएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जेडीयू ने कई मोर्चों पर विपक्ष को घेरा, एनडीए की बैठक को एकता का प्रदर्शन बताया

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बुधवार को विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा।...

आम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है पीएम मोदी का जीवन: तमिलिसै सौंदरराजन

चेन्नई, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए हैं, जिसकी भाजपा नेता तमिलिसै सौंदरराजन ने तारीफ...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार, भस्म आरती के बाद दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त

उज्जैन, 8 जून (आईएएनएस)। ज्येष्ठ अधिक मास कृष्ण पक्ष अष्टमी पर सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार...

त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे: अमित शाह

त्रिपुरा, 5 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर लंकामुरा बॉर्डर आउटपोस्ट पर बीएसएफ जवानों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत