विकास की राजनीति के कारण एनडीए और भाजपा की तरफ आ रहे हैं विपक्षी नेता: हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भविष्य पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में विकास की राजनीति को जनता का समर्थन मिल रहा है और इसी कारण विभिन्न दलों के नेता भाजपा तथा एनडीए की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

टीएमसी में संभावित टूट और कुछ सांसदों के भाजपा नेताओं के संपर्क में होने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जनता विकास चाहती है। 2014, 2019 और 2024 के आम चुनावों में विकास के मुद्दे पर भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिला है। उनके अनुसार, पश्चिम बंगाल में भी कई राजनीतिक कार्यकर्ता और नेता यह महसूस कर रहे हैं कि राज्य के विकास के लिए एनडीए के साथ जुड़ना बेहतर विकल्प हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का विकास आधारित राजनीतिक दृष्टिकोण नया नहीं है, लेकिन पूर्व में पार्टी को लंबे समय तक शासन का अवसर नहीं मिला था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मोरारजी देसाई के दौर की गठबंधन सरकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे लंबे समय तक नहीं चल सकीं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में विकास की गति को नई दिशा मिली है।

ईरान में रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर वहां से निकलने की सरकारी सलाह के संदर्भ में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में युद्ध या संघर्ष की स्थिति बनने पर भारत सरकार की पहली प्राथमिकता अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होती है। उन्होंने 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान चलाए गए निकासी अभियान का उल्लेख करते हुए बताया कि उस समय 26 से 30 हजार भारतीय विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर कई केंद्रीय मंत्रियों को विभिन्न पड़ोसी देशों में भेजा गया और सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित वापस लाया गया।

क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा तकनीक के विषय में पुरी ने कहा कि आधुनिक युद्धों में ड्रोन तकनीक की भूमिका तेजी से बढ़ी है। उन्होंने बताया कि समय रहते लिए गए नीतिगत निर्णयों के कारण भारत आज केवल आयात पर निर्भर नहीं है, बल्कि स्वदेशी ड्रोन तकनीक के विकास की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके अनुसार, इससे देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूती मिली है और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है।

एसएकेएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

केंद्र ने जयपुर पोलो ग्राउंड को सरकारी जमीन घोषित करने का नोटिस लगाया

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को दिल्ली रेस क्लब के पास स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड में...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पुण्यतिथि पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 260 लोगों...

ममता-अभिषेक की कार्यशैली से कार्यकर्ता नाराज, टीएमसी में स्वाभिमानी नेता नहीं रह सकता: आरपी सिंह

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को सीआईडी के सामने पेश होने को सही बताया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत