बिहार के कोचिंग संस्थानों को अब देना होगा जिला प्रशासन को छात्रों का पूरा विवरण

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में दो कोचिंगों के बीच हुए विवाद के बाद सरकार भी अब कोचिंग संस्थानों पर लगाम कसने की तैयारी में है। सरकार कोचिंग संस्थानों के लिए एक नीति बनाने की पहले ही घोषणा कर चुकी है। इस बीच, बिहार के कोचिंग संस्थानों को अब जिला प्रशासन को पढ़ने वाले विद्यार्थियों का पूर्ण विवरण भी देना होगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को इससे संबंधित निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वयं इसकी जानकारी साझा करते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा कि राज्य में विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोचिंग संचालन को लेकर शिक्षा विभाग को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थानों को अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का विवरण संबंधित जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना अब अनिवार्य होगा। इसके अलावा, स्कूलों एवं कॉलेजों के लिए निर्धारित शिक्षण समय के दौरान कोई भी कोचिंग संस्थान संचालित नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, यह व्यवस्था उन विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगी जिन्होंने अपनी नियमित स्कूली, महाविद्यालयी शिक्षा पूरी कर ली है। शिक्षा विभाग को इस संबंध में नियमावली तैयार करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने साफ लहजे में कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है।

दरअसल, हाल ही में पटना के दो कोचिंग संस्थानों में हुए विवाद का मामला तूल पकड़ चुका है। दोनों कोचिंग संस्थानों के प्रमुखों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी कहा था कि कोचिंग संस्थानों में आपस की प्रतिस्पर्धा में एक-दूसरे के साथ तनाव की स्थिति उत्पन्न होने और विधि व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना को रोकने के लिए एक नीति बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोचिंग संचालकों के लिए एक नीति बनाई जाएगी और उस नीति के तहत इन पर अंकुश लगाया जाएगा। जब नीति बन जाएगी और उसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

एमएनपीएएसएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार राजस्व विभाग में बड़ी कार्रवाई, 10 अधिकारियों पर गिरी गाज, एक को बर्खास्त करने की अनुशंसा

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में लापरवाही और अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अधिकारियों...

झारखंडः राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी के नामांकन पर आपत्तियां, 10 जून को सुनवाई

रांची, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पूर्णिमा मलिक ने क्षेत्रीय समस्याओं पर किया प्रदर्शन

जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने जमशेदपुर में सफाई, सड़क निर्माण और नाली मरम्मत की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

विश्व पर्यावरण दिवस : टाटा स्टील का मेगा पौधारोपण अभियान, #Now For Climate के तहत 1500 पौधे लगाए

जमशेदपुर : पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए टाटा स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत