महिला आयोग में झूठी शिकायत दर्ज कराने वाली 10 महिलाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई: रेणु भाटिया

हरियाणा, 5 जून (आईएएनएस)। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में महिलाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यालय में गठित कमेटियां यौन उत्पीड़न से संबंधित मामले की जांच को निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से करें, जो महिला गलत आरोप लगाए उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 10 ऐसी महिलाओं के खिलाफ आयोग ने कार्रवाई की है, जिनके द्वारा लगाए गए आरोप झूठे पाए गए।

दरअसल, हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन अधिनियम 2013 विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सभी का अच्छा व्यवहार होना चाहिए। जिस कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारियों का व्यवहार अच्छा होगा, वहां पर किसी भी प्रकार का कोई गलत मामला सामने नहीं आएगा। ऐसे कार्यालय में यौन उत्पीड़न जैसे घटनाएं नाममात्र होंगी।

रेणू भाटिया ने आगे कहा कि हर कार्यालय में गठित कमेटी की पूरी जानकारी डिस्प्ले पर लगाई जानी चाहिए, इसमें चेयरमैन व अन्य सदस्यों के फोन नंबरों सहित सूची लगी होनी चाहिए। जब कार्यालय में कमेटी की जानकारी होगी, तो किसी भी प्रकार की यौन संबंधी घटना होने पर पीड़ित शिकायत दे सकेंगी। इसी के साथ उन्होंने साफ किया कि जब तक महिला को कमेटी की जानकारी नहीं होती, तब तक उन्हें शिकायत देने के बारे में भी नहीं पता होगा।

उन्होंने कहा कि कमेटी को हर महीने एक बार बैठक करना जरूरी है। इस बैठक में पॉश, बाल विवाह, पॉक्सो, लेबर लॉ सहित अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। इस दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत व परेशानी को दूर करने पर भी चर्चा को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन कार्यालयों की कमेटी अच्छा काम करेगी, उस कमेटी को मुख्यमंत्री से सम्मानित करवाया जाएगा।

इस दौरान कार्यशाला में हिस्सा लेने वाली महिलाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों को एडवोकेट रितु कपूर व डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की कंट्रोलर एग्जामिनेशन डॉ. बलविंद्र कौर ने भी महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी, तथा जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर सीईओ वीरेंद्र चौधरी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

डीकेडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

परिवर्तन को स्थायी बनाने के लिए शिक्षा में बदलाव जरूरी : गोविंद देव गिरि महाराज

कोलकाता, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने स्कूलों के इतिहास...

पूर्वी सिंहभूम : नौ प्रखंडों में SFC के गोदाम मैनेजर बदले, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को एजीएम का अतिरिक्त प्रभार

रिकॉर्ड और ऑनलाइन आंकड़ों का होगा मिलान, सुधरेगी खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था स्थानांतरित एजीएम को तत्काल प्रभाव से प्रभार सौंपने का एसएफसी डीएम का आदेश जमशेदपुर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

एनडीए ने नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री के तौर पर सराहा

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को भारत में चुनी हुई सरकार के प्रमुख के तौर पर सबसे लंबे समय...

टीएमसी लूट और भ्रष्टाचार के आधार पर बनी पार्टी है, जितनी जल्दी खत्म हो, उतना बेहतर : दिलीप घोष

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जनता से बेरूखी करने का आरोप लगाया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत