बाबूलाल मरांडी सरेआम माफी मांगें, नहीं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा : इरफान अंसारी

जामताड़ा, 31 मई (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा स्वास्थ्य विभाग में घोटाले एवं अनियमितता के लगाए आरोप पर स्वास्थ्य मंत्री ने पलटवार किया है। इरफान अंसारी ने कहा है कि आरोप को साबित करें, अन्यथा एफआईआर दर्ज कराऊंगा।

मंत्री इरफान अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं बाबूलाल मरांडी से कहूंगा कि आपके पास सिर्फ चार दिन बचे हैं। मैं कुछ नहीं सुनूंगा, आपको सबूत देना ही होगा। मैं फिर से कहूंगा कि अगर आप चार दिनों में सबूत नहीं देते हैं, तो मैं निश्चित रूप से आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज करूंगा। मैं किसी की नहीं सुनूंगा, क्योंकि मेरी छवि खराब हुई है। बेबुनियाद आरोप लगाने से स्वास्थ्य विभाग की छवि खराब हो रही है, ये परंपरा ठीक नहीं है। बाबूलाल मरांडी पर या तो एफआईआर होगा या उन्हें मुझसे सरेआम माफी मांगनी होगी।”

क्रिकेट जगत में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी, अद्भुत प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले वैभव सूर्यवंशी को झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की गई है। इस संबंध में इरफान अंसारी ने कहा, “जब मैंने आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी का खेल देखा, तो मैं दंग रह गया। मैंने अपने जीवन में कभी इतना महान क्रिकेटर नहीं देखा। मैं खुद भी क्रिकेटर हूं, अच्छा खेलता हूं। मैंने कई लोगों के मैच भी देखे हैं। मैंने कई महान बल्लेबाजों को खेलते देखा है, लेकिन वैभव ने सबको फेल कर दिया। आप कह सकते हैं कि वह क्रिकेट के भगवान हैं। मुझे लगता है कि उनके पास एआई तकनीक है, वह एआई की तरह बल्लेबाजी करते हैं। इसलिए मैंने वैभव सूर्यवंशी को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने का निर्णय लिया है। मैं जल्द ही वैभव को आमंत्रित करूंगा और सम्मानित भी करूंगा।”

मंत्री इरफान अंसारी ने आगे कहा, “मैं स्वास्थ्य विभाग में अच्छा काम कर रहा हूं। जब लोग आपके काम में कमियां गिनाने लगे तो समझ लीजिए आप अच्छा काम कर रहे हैं। मेरे अच्छे काम को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। मैंने अपने विभाग में आमूलचूल परिवर्तन किया है और लोगों को अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं। मैं अपने काम का जब प्रचार कराऊंगा तो लोग जागरूक होंगे।”

ओपीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

त्रिपुरा में अवैध घुसपैठ पर सख्ती, 2022 से अब तक 3700 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

अगरतला, 31 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा में 2022 से अब तक भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में 3,705 से अधिक विदेशी...

अभिषेक बनर्जी पर हमले की हेमंत सोरेन ने की निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

रांची, 31 मई (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ, 29 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने...

गम्हरिया में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

गम्हरिया: प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत