September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

झारखंड: सड़क हादसे में घायल गीता बालमुचू से मिले संजय सेठ, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

झारखंड: सड़क हादसे में घायल गीता बालमुचू से मिले संजय सेठ, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

जमशेदपुर, 3 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने झारखंड की मौजूदा स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित दौरे और दिल्ली के मलवीय नगर अग्निकांड पर भी प्रतिक्रिया दी।

संजय सेठ ने कहा कि गीता बालमुचू हाल ही में सड़क दुर्घटना का शिकार हुई थीं। ऐसे समय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उनका हालचाल जानना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह काम करती है। इसी भावना के तहत वह उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों से बातचीत के बाद उन्हें जानकारी मिली है कि गीता बालमुचू की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि एक-दो महीने के भीतर वह पूरी तरह स्वस्थ होकर सक्रिय राजनीति में लौट आएंगी। उन्होंने कहा कि अभी भी वह बिस्तर पर हैं, लेकिन फोन के जरिए लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए हुए हैं।

झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में पानी, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं की हालत चिंताजनक है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के हजारों स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक-एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही है। उनके मुताबिक कानून-व्यवस्था की स्थिति भी कमजोर हुई है और अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को लेकर संजय सेठ ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का राज्य में आना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर उनका आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने, केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर भी चर्चा होगी। साथ ही झारखंड की राजनीतिक परिस्थितियों और राज्य सरकार की कार्यशैली को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

दिल्ली के मलवीय नगर में हुई आग की घटना पर दुख जताते हुए संजय सेठ ने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि केंद्र तथा दिल्ली सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

डीकेपी

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading