भाजपा नेता ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, सीएम योगी के बयान पर बोले- गाय हमारी माता है

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए टीएमसी में फूट का आरोप लगाया है।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, “अपनी करारी हार से ममता बनर्जी की बौखलाहट बढ़ गई है। वे हताश और निराश हैं। टीएमसी के लोगों की ओर से नाटक किया जा रहा है और ममता बनर्जी की ओर से प्रदर्शन का जो ड्रामा किया जाएगा उसका असर किसी पर पड़ने वाला नहीं है। उनकी अपनी पार्टी को संभालना चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल में जो कुशासन किया है, जनता आज उनसे जवाब मांग रही है।”

उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल अंतर्कलह से जूझ रहे हैं। विपक्ष का काम रचनात्मक राजनीति के बजाए केवल प्रधानमंत्री और भाजपा पर आरोप लगाने का काम रह गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश आगे बढ़ रहा है, विपक्षी पार्टियों को ये बर्दाश्त नहीं है। इसीलिए इनकी पार्टी (विपक्ष) में बवाल मचा हुआ है।

टीएमसी से निकाले जाने के बाद विधायक की ओर से गंभीर आरोप को लेकर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि निष्कासित विधायक की ओर से जो कुछ कहा गया वह टीएमसी के चाल-चरित्र को उजागर करता है। जनता ने टीएमसी को माकूल जवाब दिया है। अब टीएमसी को समझना चाहिए कि विपक्ष में रहने पर रचनात्मक भूमिका का निर्वाह करे। ड्रामेबाजी करने से टीएमसी का और नुकसान होने वाला है।

नीट यूजी मामले पर दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह मामला गंभीर है और सरकार ने इसका संज्ञान लिया है। जो भी आवश्यक कदम हैं, सरकार उठा रही है। इस मामले को राजनीतिक रंग में रंगने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जो मामला सामने आया, सरकार की ओर से उच्चतम स्तर पर संज्ञान में लिया गया। समय रहते सारी आवश्यक कार्रवाई की गई।

डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण को लेकर उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन कर्नाटक में जिस तरह का व्यवहार कांग्रेस सरकार की ओर से किया जा रहा है, अब उस पर लगाम लगे और कर्नाटक की जनता को सुविधा का हक मिलना चाहिए।

सीएम योगी की ओर से गाय माता को लेकर दिए गए बयान पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि गाय का सनातन में बड़ा ऊंचा स्थान है। हम गौ को मां का दर्जा देते हैं। जिस तरह से मां हमारी देखभाल करती है, उसी प्रकार से गौ अपने दूध से रक्षा करती है। इसलिए गाय को माता का दर्जा मिलना चाहिए।

एसडीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

जमशेदपुर में साकची हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लदा एक हाईवा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

भाजपा के शासन में नक्सलवाद के पांच दशकों का अंत हुआ: अमित शाह

अहमदाबाद, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद का...

SARAIKELA KHARSAWAN : बुरूडीह में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस का शिकंजा, 250 किलो जावा महुआ नष्ट

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के बुरूडीह पंचायत में अवैध देशी शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को गुप्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत