भद्रक पुलिस की बड़ी सफलता, एडवांस्ड ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी से चोरी हुए 170 मोबाइल फोन बरामद

भुवनेश्वर, 2 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के भद्रक पुलिस ने एडवांस्ड ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए 170 चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह बरामदगी भद्रक जिले के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के बाद की गई।

भद्रक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज राउत के निर्देशों पर चोरी हुए डिवाइस का पता लगाने और उन्हें बरामद करने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन जिले के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों की समर्पित टीमों की मदद से चलाया गया, जहां आईएमईआई (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) ट्रैकिंग और अन्य एडवांस्ड टेक्नोलॉजी टूल्स का इस्तेमाल करके टीम ने सफलतापूर्वक 170 मोबाइल फोन का पता लगाया और उन्हें जब्त कर लिया, जिनकी चोरी या गुम होने की रिपोर्ट विभिन्न थानों में दर्ज की गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ महीने पहले भद्रक में साइबर पुलिस स्टेशन की स्थापना के बाद से कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर से जुड़े अपराधों पर रोक लगाने और चोरी हुए डिवाइस का अधिक प्रभावी ढंग से पता लगाने में मदद मिली है।

पत्रकारों से बात करते हुए एसपी मनोज राउत ने कहा कि जिले की साइबर सेल और साइबर पुलिस स्टेशन ने मिलकर यह बरामदगी ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि मालिकों ने सबसे पहले संबंधित ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने पता लगाने की प्रक्रिया शुरू की।

एसपी ने बताया कि लगभग 500 और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इनमें से कई डिवाइस का पता अगले एक महीने के भीतर लगा लिया जाएगा और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “बरामद किए गए मोबाइल फोन, जरूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके मालिकों को वापस सौंप दिए जाएंगे।”

डीकेवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

जमशेदपुर में साकची हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लदा एक हाईवा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

वीर सावरकर महान स्वतंत्रता सेनानी थे, उनकी देशभक्ति सदा प्रेरणा देगी : जयश्री बोदरा

वीर सावरकर जयंती पर सरायकेला के नुवागांव में कार्यक्रम, निबंध और भाषण प्रतियोगिता सरायकेला : युवा एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से ‘मेरा युवा भारत’...

टीएसएएफ रोइंग अकादमी ने कोलकाता लेक स्कूल रोइंग रेगाटा में जीते 5 पदक

जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 25 से 30 मई 2026 तक कोलकाता में आयोजित लेक स्कूल रोइंग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत