शिमला नगर निगम चुनाव नतीजों को पूरे हिमाचल का जनादेश बताना गलत, पंचायत चुनावों के बाद साफ होगी तस्वीर : नरेश चौहान

शिमला, 31 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनावों के नतीजों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा जहां इन परिणामों को प्रदेश की जनता का मूड बता रही है, वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि चार नगर निगमों के चुनावों के आधार पर पूरे राज्य की राजनीतिक तस्वीर तय नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि असली स्थिति ग्रामीण और पंचायत चुनावों के परिणाम आने के बाद स्पष्ट होगी।

नरेश चौहान ने कहा कि सोलन और धर्मशाला में मुकाबला बेहद करीबी रहा। सोलन में यदि कांग्रेस को थोड़ा और समर्थन मिल जाता तो मुकाबला 8-8 सीटों पर बराबरी का हो सकता था, क्योंकि वहां एक निर्दलीय उम्मीदवार भी था। उन्होंने स्वीकार किया कि सोलन में कुछ कमियां जरूर रहीं, जिनकी पार्टी स्तर पर समीक्षा की जाएगी। स्थानीय नेताओं, उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर यह समझा जाएगा कि अपेक्षित प्रदर्शन क्यों नहीं हो पाया।

भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल की तरह हिमाचल में भी राजनीतिक बदलाव की बात पर चौहान ने कहा कि दोनों राज्यों की परिस्थितियों की तुलना करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मतदाता बेहद जागरूक और समझदार हैं, तथा वे जानते हैं कि प्रदेश के हित में कौन काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिनके बारे में पहले कभी सोचा भी नहीं गया था। शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, दूध के दाम बढ़ाने, नशे के खिलाफ अभियान और कर्मचारियों को ओपीएस देने जैसे फैसलों का लाभ अब लोगों तक पहुंचना शुरू हुआ है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा बताए कि इनमें से कौन सा फैसला गलत है।

नरेश चौहान ने भाजपा पर प्रदेश के मुद्दों पर चुप रहने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय केंद्र से मिलने वाली मदद और प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपए की राशि जैसे विषयों पर भाजपा को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल आलोचना करने के बजाय प्रदेश के हितों की बात करे।

नरेश चौहान ने कहा कि नगर निगम चुनाव केवल चार विधानसभा क्षेत्रों और सीमित शहरी मतदाताओं तक सीमित थे। एक विधानसभा क्षेत्र में जहां 80 से 90 हजार मतदाता होते हैं, वहीं नगर निगम चुनावों में केवल लगभग 15 हजार शहरी मतदाताओं ने भाग लिया। इसलिए इसे पूरे प्रदेश का रुझान बताना तर्कसंगत नहीं है।

उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में 51 नगर निकायों के चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिला था और पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था। वहीं अब जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को बढ़त मिलने की जानकारी सामने आ रही है।

नरेश चौहान ने कहा कि पालमपुर में कांग्रेस को स्पष्ट जनसमर्थन मिला, जबकि मंडी में भाजपा को सफलता मिली। धर्मशाला और सोलन में मुकाबला बेहद करीबी रहा। उन्होंने कहा कि केवल 922 वोटों के अंतर को पूरे प्रदेश का जनादेश बताना सही नहीं है। कांग्रेस को भरोसा है कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के परिणाम आने के बाद प्रदेश की वास्तविक राजनीतिक तस्वीर सामने आ जाएगी और भाजपा के दावे स्वतः गलत साबित हो जाएंगे।

वीकेयूएमएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

जमशेदपुर में साकची हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लदा एक हाईवा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

दिल्ली के शालीमार बाग में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन, दूसरे दिन भी जारी रहा अभियान

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के शालीमार बाग में अतिक्रमण हटाने का अभियान दूसरे दिन भी जारी है। इस अभियान के तहत प्रशासन...

अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन की अगुवाई करें तो सभी चुनाव जीतेगा महागठबंधन: रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 31 मई (आईएएनएस)। लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि यदि अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत