हल्की बारिश में ही जलमग्न हुईं सड़कें, चक्रधरपुर नगर परिषद के सफाई अभियान पर उठे सवाल

चक्रधरपुर : शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश ने चक्रधरपुर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के तुरंत बाद शहर के कई इलाकों में नालियों का पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर के पोस्ट ऑफिस रोड, तंबाकू रोड, टोकलो रोड, टकला रोड तथा हरिजन बस्ती जाने वाले मार्ग पर जलजमाव की स्थिति बन गई। नालियों की निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ गईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से जलनिकासी और नालियों की सफाई की समस्या को लेकर शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान का जमीनी स्तर पर कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है।

नागरिकों ने चिंता जताई कि यदि मामूली बारिश में ही ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, तो आगामी मानसून और लगातार होने वाली बारिश के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं। लोगों ने नगर परिषद से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमित रूप से नालियों की सफाई कराने की मांग की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने मामले में पूर्व सिविल सर्जन व ब्लड बैंक प्रभारी की अग्रिम जमानत खारिज

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में पांच बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने के चर्चित मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला...

ऑपरेशन सिंदूर जारी, नीट में सुधार के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध : अजय आलोक

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने ऑपरेशन सिंदूर, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नीट परीक्षा और केरल में वंदे...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

चुनाव में हार का ठीकरा एसआईआर पर फोड़ रहा विपक्ष: भाजपा नेता

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा...

स्वच्छ सर्वेक्षण: नागरिक फीडबैक में जमशेदपुर अव्वल, राज्य की राजधानी रांची पिछड़ी

जमशेदपुर: स्टील सिटी जमशेदपुर ने एक बार फिर नागरिक जागरूकता और जनभागीदारी का शानदार उदाहरण पेश किया है। जारी स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिक फीडबैक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत