बिहार बनेगा फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन कार्यों का हब, सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने की उठी मांग

पटना, 30 मई (आईएएनएस)। बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन कार्यों को उद्योग के रूप में पहचान दिलाने तथा इस क्षेत्र को सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने की मांग उठी है।

पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बियाडा भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एसोसिएशन ऑफ सिनेमैटिक टेक्नोलॉजी एंड आर्ट के पदाधिकारी ने कहा कि बिहार के फिल्म तकनीशियन वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें वह पहचान और संस्थागत समर्थन नहीं मिल पाया है जिसके वे हकदार हैं।

संघ के चेयरमैन देवेन्द्र सिंह ने कहा कि पटना में पिछले लगभग 30 वर्षों से हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों के वीएफएक्स, 3डी और कलराइजेशन का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी और सरकारी समर्थन के अभाव में यह क्षेत्र अपेक्षित पहचान हासिल नहीं कर सका। उन्होंने बताया कि देश-विदेश के कई बड़े स्टूडियो में बिहार के कलाकार 25 से 30 प्रतिशत तक योगदान दे रहे हैं।

महासचिव अभिमन्यु प्रताप सिंह ने कहा कि यदि सरकार इस क्षेत्र को बढ़ावा दे और बड़े स्टूडियो के साथ समन्वय स्थापित हो तो बिहार में यह एक बड़े उद्योग का रूप ले सकता है। इससे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार और करियर के अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने बताया कि कई चर्चित फिल्मों में बिहार के तकनीशियन ने अपनी तकनीकी प्रतिभा का योगदान दिया है। उन्होंने बिहार में फिल्म सिटी निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यदि यहां आधुनिक फिल्म सिटी विकसित की जाती है तो देश-विदेश के निर्माता अंतरराष्ट्रीय स्तर के पोस्ट प्रोडक्शन कार्य के लिए पटना आएंगे। इससे पर्यटन, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में बिहार को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर शर्मा ने उम्मीद जताई कि सरकार पोस्ट प्रोडक्शन, वीएफएक्स, 3डी और कलराइजेशन जैसे उभरते क्षेत्रों पर गंभीरता से ध्यान देगी, ताकि पटना आने वाले समय में फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन इंडस्ट्री के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो सके। इस मौके पर फिल्म अभिनेता अमित रंजन भी उपस्थित थे।

एमएनपीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केरल में वंदे मातरम विवाद पर सपा ने कहा- केंद्र सरकार के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे गवर्नर

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा और सांसज राजीव राय ने केरल में वंदे मातरम विवाद और अवैध बांग्लादेशी...

चमोली में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, ईको वैन 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत

चमोली, 30 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। देहरादून से अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

बिरसानगर पीएम आवास योजना : 31 मई तक फ्लैट की चाबी नहीं मिली तो डीसी ऑफिस के सामने अनशन पर बैठेंगे सरयू राय

वार्ता के बाद विधायक से बोले, नगर विकास मंत्री- वादा याद है लेकिन तारीख को “इंची-टेप से नहीं नापना चाहिए” 10-15 दिन आगे-पीछे हो सकता...

बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाईवा जब्त

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत