September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

तमिलनाडु के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की हिदायत दी

तमिलनाडु के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की हिदायत दी

चेन्नई, 30 मई (आईएएनएस)। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) की ओर से शनिवार को तमिलनाडु के 14 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है, जबकि राज्य के कई हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी रहेगी।

मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम अरब सागर और उससे सटे इलाकों में बने चक्रवाती परिसंचरण को मौसम के बदलते मिजाज की वजह बताया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना है।

तिरुचिरापल्ली, नामक्कल, नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुपुर, डिंडीगुल और थेनी जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। वेल्लोर, तिरुपत्तूर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, करूर, सेलम और इरोड जिलों में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने आगे बताया कि नीलगिरी, कोयंबटूर, थेनी, डिंडीगुल, इरोड, नामक्कल और तिरुपत्तूर जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके बाद के दिनों में, तिरुपुर, सेलम, तिरुवन्नामलाई, कृष्णागिरी, करूर, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर, धर्मपुरी, मदुरै और शिवगंगा जैसे जिलों में भी अच्छी-खासी बारिश हो सकती है।

चेन्नई के लिए दिन भर आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, बादलों के बावजूद तापमान ज्यादा रहने की उम्मीद है, और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

बारिश का यह पूर्वानुमान ऐसे समय में आया है जब तमिलनाडु के कई हिस्सों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को राज्य के 13 अलग-अलग स्थानों पर तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

तिरुचिरापल्ली में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वेल्लोर और मदुरै शहर में यह 39 डिग्री सेल्सियस रहा। मदुरै हवाई अड्डे, पलायमकोट्टई और चेन्नई के मीनांबक्कम स्टेशन पर तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि तिरुत्तनी में पारा 38.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इरोड, करूर परमथी, नागपट्टिनम, परांगीपेट्टई, तंजावुर और चेन्नई के नुंगमबक्कम इलाके से भी ज्यादा तापमान की खबरें मिली हैं।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एस. बालाचंद्रन ने बताया कि तमिलनाडु के उत्तर-पश्चिमी जिलों में अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रह सकता है। उन्होंने बताया कि इस साल चेन्नई में तापमान सामान्य से अधिक रहा है, जो राज्य के कई हिस्सों में देखे जा रहे भारी तापमान में बढ़ोतरी के रुझान को दर्शाता है।

मौसम विभाग ने लोगों को, विशेष रूप से उन जिलों में जहां भारी बारिश और गर्मी का अलर्ट जारी है, सावधानी बरतने और आधिकारिक सलाह का पालन करने की हिदायत दी है।

एसडीएएस

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading