राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के आगमन से भारत-म्यांमार संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा : विजय कुमार सिन्हा

गयाजी, 30 मई (आईएएनएस)। म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग भारत की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के तहत शनिवार को बिहार के गयाजी पहुंचे। गया पहुंचने पर बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उनका अभिनंदन और स्वागत किया। म्यांमार के राष्ट्रपति बोधगया स्थित प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि म्यांमार के राष्ट्रपति के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। गया हवाई अड्डा पहुंचने पर राष्ट्रपति का राज्य सरकार की ओर से स्वागत किया गया। बताया गया कि राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर के अलावा सुजाता मंदिर भी जाएंगे और पूजा अर्चना करेंगे।

बताया गया कि राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग एक जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद उनकी भारत की यह पहली यात्रा है। यू मिन आंग ह्लाइंग भारत में एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे।

इस यात्रा के दौरान उनके साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है, जिसमें कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और बिजनेस जगत के नेता शामिल होंगे। 2 जून को, वे बिजनेस और उद्योग से जुड़ी बातचीत और साइट विजिट के लिए मुंबई भी जाएंगे।

बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, “आज गयाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर म्यांमार संघ गणराज्य के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग के पावन बोधगया आगमन के अवसर पर बिहार सरकार की ओर से सौजन्यता प्रकट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।”

उन्होंने आगे लिखा कि भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया की इस पवित्र धरती पर राष्ट्रपति का आगमन भारत-म्यांमार के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और म्यांमार के बीच सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, बौद्ध विरासत एवं पारस्परिक विकास के संबंध निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम ने भी अपनी भारत यात्रा बोधगया से शुरू की थी। यह वह स्थान है, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। उन्होंने महाबोधि मंदिर में प्रार्थना की थी।

एमएनपीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बरकरार, लेकिन वैश्विक चुनौतियों के बीच सतर्क रहने की जरूरत: वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी अपनी 'मंथली इकोनॉमिक रिव्यू' में कहा कि मई में भारत की व्यापक आर्थिक...

केरल में वंदे मातरम विवाद पर सपा ने कहा- केंद्र सरकार के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे गवर्नर

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा और सांसज राजीव राय ने केरल में वंदे मातरम विवाद और अवैध बांग्लादेशी...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

रेल यात्रियों की समस्याओं पर GM से बुधवार को मिलेंगे सरयू राय, समय पर ट्रेन संचालन की उठाएंगे मांग

टाटानगर दौरे पर आ रहे महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन आम आदमी की परेशानी को जीएम को अवगत कराएंगे रेल यात्री संघर्ष समिति के संरक्षक जमशेदपुर:...

दिल्ली में आग हादसे में सीसीआई के पहले अध्यक्ष धनेन्द्र कुमार का निधन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के पहले अध्यक्ष और पूर्व आईएएस अधिकारी धनेन्द्र कुमार का दिल्ली के हौज खास स्थित आवास में एसी विस्फोट के बाद लगी आग में निधन हो गया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत