July 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
ब्रेकिंग 29 July, 2026 19:54
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : गोविंदपुर के मनपीटा में तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, पसरा मातम

JAMSHEDPUR : गोविंदपुर के मनपीटा में तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, पसरा मातम

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनपीटा में मंगलवार को तालाब में डूबने से एक 7 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

मृतक की पहचान मनपीटा निवासी बहादूर मुंडा के पुत्र वीर मुंडा के रूप में हुई है। बताया गया कि वीर अन्य बच्चों के साथ साई मंदिर के पीछे स्थित तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा।

बच्चे को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तत्काल उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से वीर को तालाब से बाहर निकालकर इलाज के लिए टेल्को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार पानी में डूबने से दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई।

घटना की सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है।

मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे मनपीटा क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने तालाबों और जलाशयों के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading