WEST SINGHBHUM : गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, संबलपुर-सांगानेर समर स्पेशल ट्रेन चलेगी

चक्रधरपुर : गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा रोड मार्ग से ओडिशा के संबलपुर और राजस्थान के सांगानेर के बीच समर स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 08307 संबलपुर-सांगानेर समर स्पेशल एक्सप्रेस 29 मई को संबलपुर से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में 2 स्लीपर सह लगेज वेन, 9 साधारण कोच, 6 स्लीपर कोच, 1 टू-टियर एसी तथा 2 थ्री-टियर एसी कोच लगाए गए हैं।

यह ट्रेन रेंगाली, झारसुगुड़ा रोड (13:20/13:25), रायगढ़, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनुपपुर, शहडोल, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, मुंगावली, अशोक नगर, गुना, बारां, सौगरिया और सवाई माधोपुर स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन दोपहर 2 बजे सांगानेर पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से ओडिशा के यात्रियों को राजस्थान जाने में काफी सहूलियत मिलेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव भी कम होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर स्टेशन पर “ऑपरेशन नारकोस” के तहत बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर : नशे के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नारकोस” के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी...

TMH में बकाया बिल को लेकर रुका शव, भाजपा नेता विमल बैठा के हस्तक्षेप के बाद परिजनों को सौंपा

जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लूआबसा निवासी 45 वर्षीय जुरू गोप की मौत के बाद टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में शव रोके जाने...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

अरुणाचल की महिलाएं सामाजिक और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं : राज्यपाल परनाइक

ईटानगर, 27 मई (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल केटी परनाइक ने बुधवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश की महिलाएं राज्य के सामाजिक, आर्थिक और...

JHARKHAND : गिरिडीह सदर अस्पताल के बाथरूम में 14 वर्षीय छात्रा ने दिया नवजात को जन्म, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह सदर अस्पताल में शुक्रवार देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बेंगाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 14...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत