July 28, 2026
Town Post
All the News that's Fit to Print
खेल

IMF Nilgiri Speed Climbing Cup 2026 : IMF नीलगिरि स्पीड क्लाइम्बिंग कप 2026 में TSAF क्लाइम्बिंग अकादमी ने जीते 6 पदक

IMF Nilgiri Speed Climbing Cup 2026 : IMF नीलगिरि स्पीड क्लाइम्बिंग कप 2026 में TSAF क्लाइम्बिंग अकादमी ने जीते 6 पदक

जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) क्लाइम्बिंग अकादमी ने 23 मई को वेलिंगटन स्थित मद्रास रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित IMF नीलगिरि स्पीड क्लाइम्बिंग कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (साउथ जोन) द्वारा आर्मी एडवेंचर विंग के सहयोग से किया गया था।

TSAF क्लाइम्बिंग अकादमी के युवा खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

महिला वर्ग में जोगा पूर्ति ने कांस्य पदक हासिल किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में सुदर्शन मुर्मू ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में बसंती मुर्मू ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

अंडर-15 बालक वर्ग में शंकर सिंह कुंटिया ने रजत पदक तथा देवराज सरदार ने कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर-13 बालक वर्ग में नीरज महतो ने स्वर्ण पदक हासिल कर अकादमी का गौरव बढ़ाया।

अकादमी के खिलाड़ियों के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से TSAF के जमीनी स्तर पर क्लाइम्बिंग खेल को बढ़ावा देने के प्रयासों की सफलता झलकती है।

TSAF क्लाइम्बिंग अकादमी को उसके स्पोर्ट्स डेवलपमेंट पार्टनर JCAPCPL का सहयोग प्राप्त है। यह उपलब्धि क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स और क्लाइम्बिंग को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए जा रहे मजबूत खेल इकोसिस्टम को भी दर्शाती है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading