July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका में एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा ट्रेलर से टकराई; चालक और खलासी की मौत

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका में एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा ट्रेलर से टकराई; चालक और खलासी की मौत

चांडिल : सड़क हादसे थमने का नहीं ले रहे हैं। हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में हाइवा चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान हाइवा (संख्या JH05AN4390) तेज गति से पीछे से आई और सीधे ट्रेलर में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक और खलासी केबिन में बुरी तरह फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चांडिल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading